ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्‍कर से बाइक सवार युवक की मौत Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्‍कर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:20 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 10:20 AM (IST)
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्‍कर से बाइक सवार युवक की मौत Aligarh News
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्‍कर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र में  ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्‍कर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर कायस्थान निवासी रामप्रकाश 35 पुत्र भोपाली सिंह शुक्रवार देर रात बाइक से गांव लौट रहा था। रास्‍ते में ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे  रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर राम प्रकाश के घर मेें  कोहराम मच गया

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में युवक की मौत

अतरौली कोतवाली क्षेत्र में गांव बसई के निकट बाइक सवार हलवाई की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर मौत हो गई। गांव आलमपुर कायस्थान निवासी रामप्रकाश (37) पुत्र भूपाली ङ्क्षसह हलवाई थे। शुक्रवार को गांव बसई में एक कार्यक्रम में खाना बनाकर रात करीब 10 बजे बाइक से घर जा रहे थे। गांव से निकलते ही सामने से आती लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ फरार हो गया। सूचना पाकर स्वजन व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामप्रकाश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके दो बेटी व दो बेटों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अज्ञात वाहन ने बाइक रौंदी, बेटे की मौत, मां घायल 

जवां : अनूपशहर रोड पर तेजपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया, जिसमें बेटे की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर है। जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी के गांव चौगानपुर निवासी 25 वर्षीय भूप्रकाश पुत्र मंगल ङ्क्षसह शनिवार शाम मां लोंगश्री के साथ बाइक से अलीगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। तेजपुर के समीप अज्ञात वाहन उन्हें रौंद कर भाग गया। मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पास में ही प्राइवेट नर्सिंग होम में दिखाया, जहां से भूप्रकाश को मेडिकल रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। उसकी मां लोंगश्री की हालत गंभीर है।

chat bot
आपका साथी