36 घंटे बाद भी नहीं हो सकी महिला के शव की शिनाख्त Aligarh News

अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली रोड पर पुरैनी मोड़ के निकट बुधवार सुबह मिले महिला के रक्तरंजित शव की 36घंटे के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 07:46 PM (IST)
36 घंटे बाद भी नहीं हो सकी महिला के शव की शिनाख्त Aligarh News
36 घंटे बाद भी नहीं हो सकी महिला के शव की शिनाख्त Aligarh News

अलीगढ़ जेएनएन:अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली रोड पर पुरैनी मोड़ के निकट बुधवार सुबह मिले महिला के रक्तरंजित शव की 36घंटे के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। विदित रहे कि बुधवार तड़के पुरैनी मोड़ के निकट निर्माणाधीन यात्री प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिला था। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। पास में शराब की टूटी बोतल पड़ी थी। महिला साड़ी तथा चमकीला काला ब्लाउज पहने थी। पैरों में बिछुआ व गले में पीली धातु की जंजीर थी। अंदेशा है कि उसी कांच की बोतल से गर्दन व पेट में प्रहार कर उसकी हत्या की गई है।

अज्ञात में मामला दर्ज 

सूचना पर पहुंचे एसपी देहात व सीओ बरला ने मौके का मुआयना किया था। फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड टीम ने सैंपल आदि लिए थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, परंतु पहचान नहीं हो सकी थी। इस मामले में ग्राम पुरैनी के प्रधान पुत्र सोनू चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। 36घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। इस मामले में एसओ रामसिया मौर्य ने बताया कि आसपास व निकटतम जनपद पुलिस से संपर्क किया गया है। फोटोयुक्त पर्चे भी बांटे जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी