रजबहा के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी Aligarh news

इगलास कोतवाली क्षेत्र में गांव साथिनी के निकट रजबहा के किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त ना होने के चलते शव को मोर्चुरी में रखवाया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 12:31 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 01:18 PM (IST)
रजबहा के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी  Aligarh news
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन : इगलास कोतवाली क्षेत्र में गांव साथिनी के निकट रजबहा के किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त ना होने के चलते शव को मोर्चुरी में रखवाया गया है।

मंगलवार की सुबह ग्रामीण गांव साथिनी के समीप रजबहा की ओर गए तो वहां रजबहा के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को अलीगढ़ मोर्चुरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक नीले रंग का पैंट व आसमानी रंग की शर्ट पहने है। क्षेत्र में युवक का शव मिलने पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी