अलीगढ़ में पत्नी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

अलीगढ़ जासं थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला सुमेरपुर निवासी रमेश चंद ने अपनी 25 वर्षीय बेटी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:44 PM (IST)
अलीगढ़ में पत्नी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया
अलीगढ़ में पत्नी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

अलीगढ़, जासं: थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला सुमेरपुर निवासी रमेश चंद ने अपनी 25 वर्षीय बेटी सावित्री का विवाह अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाईपुर निवासी मुकेश कुमार से चार वर्ष पूर्व किया था। गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके चलते पति अपनी पत्नी को बहाना लगाते हुए गांव के ही निकट अमरूद के बाग में ले गया। जहां पति ने पत्नी की हत्या करते हुए पेड़ पर फंदे से लटका दिया और मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग बेटी की ससुराल आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई योगेंद्र सिंह लोधी के अनुसार आरोपी पति गांव धनसारी निवासी पहली पत्नी की भी हत्या कर चुका था। बहन को गुरुवार की सुबह नौ बजे चारा लेने के बहाने अपने खेत पर ले गया और पास में स्थित अमरूद के बाग में ले जाकर हत्या करके फंदे पर लटका दिया। आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद से अपनी मां को लेकर फरार हो गया है। मृतका सावित्री डेढ़ वर्ष के बच्चे की मां थी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

वहीं कस्बा दादों स्थित शिव मंदिर के पुजारी व हिदू जागरण मंच कार्यालय प्रभारी आशीष पुरी महाराज ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12 बजे दो अज्ञात व्यक्ति आए और टार्च लगाकर मंदिर परिसर में ताक-झाक करने लगे। उसी समय पुजारी की आंख खुली तो आवाज लगाकर पूछने पर आरोपित गाली-गलौज करने लगे। उसके बाद पुजारी गेट पर गए और उनसे अभद्रता करने का विरोध किया। उसके बाद आरोपितों ने चेहरे पर बेहोशी का स्प्रे मार दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। आरोपित वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कुछ ही देर बाद पुजारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शुक्रवार को दर्जन भर हिदू जागरण मंच, बजरंग दल व विहिप के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित पुजारी ने थाने पहुंचकर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी।

chat bot
आपका साथी