अलीगढ़ में फंदे पर लटके मिले दो महिलाओं के शव, हत्या का लगाया आरोप

दो स्थानों पर दो महिलाओं के शव फंदे पर लटके मिले। कोतवाली क्षेत्र के मदीना कॉलोनी निवासी इकबाल का आठ साल पहले भुजपुरा निवासी तराना से निकाह हुआ था। तीन बच्चों की मां तराना का सुबह घर में ही फंदे पर शव लटका मिला।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 01:24 PM (IST)
अलीगढ़ में फंदे पर लटके मिले दो महिलाओं  के शव, हत्या का लगाया आरोप
दो स्थानों पर दो महिलाओं के शव फंदे पर लटके मिले।

अलीगढ़, जेएनएन। शहर में दो स्थानों पर दो महिलाओं के शव फंदे पर लटके मिले। कोतवाली क्षेत्र के मदीना कॉलोनी निवासी इकबाल का आठ साल पहले भुजपुरा निवासी तराना से निकाह हुआ था। तीन बच्चों की मां तराना का सुबह घर में ही फंदे पर शव लटका मिला। मायके पक्ष ने इकबाल व ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली नगर रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत का कारण खुदकुशी (हैंगिंग) आया है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया

 एटा के कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगोर निवासी शिवचरण ने बीते 21 मई को 21 वर्षीय बेटी मंजू की शादी सासनीगेट क्षेत्र में न्यू अवतार नगर निवासी आकाश से की थी। शिवचरण ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए मंजू का उत्पीडऩ कर रहे थे। अब उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया गया। इंस्पेक्टर सासनीगेट जावेद खां ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर भी नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी