जिस दिन घर में बेटी जन्मी, यारो में माला माल हुआ Aligarh News

परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वाधान में मंगलवार को इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में किसान मसीहा रहबरे आजम दीनबंधु सर छोटूराम की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:30 AM (IST)
जिस दिन घर में बेटी जन्मी, यारो में माला माल हुआ Aligarh News
किसान मसीहा रहबरे आजम दीनबंधु सर छोटूराम की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

अलीगढ़, जेएनएन। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वाधान में मंगलवार को इगलास क्षेत्र के गांव तोछीगढ़ में किसान मसीहा रहबरे आजम दीनबंधु सर छोटूराम की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

 विद्यार्थियों को सम्मानित किया 

कार्यक्रम का शुभारंभ सर छोटूराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद शहीद भगत सिंह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम समूह में शिवा रावत, नवीन कुमार, प्रशांत उपाध्याय। समूह द्वितीय में चंचल रावत, राहुल कुमार, सुगंधा उपाध्याय। समूह तृतीय में रजत चौधरी, युक्ति ठेनुआं, प्रशांत गौतम। समूह चतुर्थ में उमा सिंह, अरु ण कुमार, कुलदीप सिंह ने क्रमश: स्थान प्राप्त किया। तीस अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि सर छोटूराम ने जीवनभर किसानों के हक के लिए संघर्ष किया था। हमें भी अन्नदाता के हक के लिए प्रयास करने चाहिए। वहीं तान्या चौधरी, टीकम सिंह, नसरु द्दीन, वीरेंद्र सिंह मधुर, हरिवंश सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

ये रहे मौजूद 

कवि सम्मेलन में हास्य कवि सबरस मुरसानी ने कविता पढ़ी जिस दिन घर में बेटी जन्मी, यारो में माला माल हुआ। गीता गीत ने कविता सुनाई कभी इजहार लिखती हूं, कभी तकरार लिखती हूं। राधा चौधरी ने प्रतिज्ञा खत्म अब बारी है प्रतिज्ञा करने की सुनाई। वहीं जाहिद खां राहत, चच्चा उदयमानी, सतीश दीक्षित, तोताराम सरस, रामेंद्र सिंह, बलवीर सिंह बेचैन, गाफिल स्वामी, प्रहलाद शर्मा, सतीश एकांत आदि कवितयों ने भी काव्य पाठ किया। अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह आर्य ने की। इस मौके पर डॉ. श्याम सिंह, रिंकू ठैनुआं, मनीष उपाध्याय, साधू सिंह, नरायन सिंह, रमेश ठैनुआं, पूनम चौधरी, गुलवीर सिंह, रामजीत बघेल, ब्रजेश शर्मा, शिवशंकर शर्मा, साहब सिंह, भरत सिंह, राजवीर सिंह, उपेंद्र सिंह, बाबू सिंह, देवेंद्र, पवन, बनवारी, मुन्ना सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी