Dainik Jagran All-Religion Prayer: हाथरस में कोरोना से दिवंगत आत्माओं के लिए उमड़ी संवेदनाएं, जिलेभर में दी श्रद्धांजलि

कोरोना से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने और संक्रमित लोगों की हौसला अफजाई के लिए दैनिक जागरण की सर्व धर्म प्रार्थना में समूचे जनपद में संवेदना उमड़ पड़ी। शहर से लेकर गांव तक दो मिनट के लिए जिंदगी जहां-जहां के तहां ठहर गई थी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 11:49 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 11:49 AM (IST)
Dainik Jagran All-Religion Prayer: हाथरस में कोरोना से दिवंगत आत्माओं के लिए उमड़ी संवेदनाएं, जिलेभर में दी श्रद्धांजलि
दैनिक जागरण की सर्व धर्म प्रार्थना में समूचे जनपद में संवेदना उमड़ पड़ी।

हाथरस, जेएनएन। कोरोना से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने और संक्रमित लोगों की हौसला अफजाई के लिए दैनिक जागरण की सर्व धर्म प्रार्थना में समूचे जनपद में संवेदना उमड़ पड़ी। शहर से लेकर गांव तक दो मिनट के लिए जिंदगी जहां-जहां के तहां ठहर गई थी। घर-घर व सार्वजनिक स्थानों पर दो मिनट की मौन प्रार्थना में झुके लाखों सिर और उनकी आंखों में अपनों के साथ दूसरों के खोने का गम इस बात की गवाही दे रहा था। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रमुख सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

दैनिक जागरण ने किसी वर्ग व धर्म से ऊपर उठकर सब के दुख में भागीदार बनने के लिए सर्व धर्म प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, क्योंकि अपनों को खोने का गम हर हर धर्म और वर्ग के आम और खास को था। बुधवार की सुबह आम दिनों से कुछ अलग थी। शहर और कस्बों के प्रमुख चौराहों पर बैनर और होर्डिंग दिखाई दे रहे थे। वैसे इस आयोजन को लेकर शहर और कस्बों के तमाम सामाजिक संगठन कई दिन से तैयार कर रहे थे। बैठकें कर सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। आयोजन को लेकर लोग इतने उत्साहित थे कि उन्होंने एक दिन पहले ही बैनर तैयार कर लिए थे। उसका परिणाम सुबह नौ बजे सामने नजर आया। शहर और गांव के लोग जगह-जगह प्रार्थना करते नजर आए। दो मिनट के कार्यक्रम में उन्होंने अपनों के खोने पर श्रद्धांजिल दीं और कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रतिष्ठानों पर दो मिनट का मौन

शहर में रामलीला चौक, सासनीगेट चौराहा, बागला मार्ग, पंजाबी माक्रेट, सासनी में कोतवाली चौराहा, सादाबाद में विनोबा नगर चौराहा, सिकंदराराऊ में पंत चौराहा के अलावा हसायन, पुरदिलनगर, सहपऊ कस्बों के अलावा गांव-गांव प्रार्थनाएं हुई। इसके अलावा एेसे लोगों की कमी नहीं थी, जिन्होंने अकेले ही अपने घर व प्रतिष्ठानों पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजिल दी।

chat bot
आपका साथी