हाथरस में दबंगों ने महिलाओं से की मारपीट, वीडियो वायरल

गांव गोलनगर की महिला संतोषी देवी के साथ गेहूं के लेनदेन को लेकर गांव के ही विष्णु और उसके स्वजन ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि लेनदेन को लेकर सोमवार की रात को गांव के ही कुछ लोग घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 02:54 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 02:54 PM (IST)
हाथरस में  दबंगों ने महिलाओं से की मारपीट, वीडियो वायरल
कोतवाली मुरसान के गांव गोल नगर में महिला और उसकी बेटी से दबंगों ने जमकर मारपीट की।

हाथरस, जेएनएन। कोतवाली मुरसान के गांव गोल नगर में महिला और उसकी बेटी से दबंगों ने जमकर मारपीट की। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। बुधवार को मारपीट का वीडियाे वायरल होने से अधिकारियों में खलबली मच गई।

ऐसे हुआ विवाद

गांव गोलनगर की महिला संतोषी देवी के साथ गेहूं के लेनदेन को लेकर गांव के ही विष्णु और उसके स्वजन ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि लेनदेन को लेकर सोमवार की रात को गांव के ही कुछ लोग घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट की। वह दबंगों की शिकायत करने मंगलवार की सुबह कोतवाली गई। तहरीर देकर वह वापस लौट रही थी कि दबंग विष्णु ने उसे और उसकी बेटी को पकड़ लिया। दोनों को बुरी तरह पीटा। इसका वीडियो किसी ने बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग पहले संतोष देवी की बेटी को पीटता दिखाई दे रहा है। इसके बाद संतोष देवी को बेहरहमी से पीट रहा है। वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। एसपी ने इस घटना के बारे में जानकारी की। एसएचओ शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में शाम को ही विष्णु व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपित विष्णु की तलाश की जा रही है। उसके परिवार के युवक को हिरासत में भी लिया है।

chat bot
आपका साथी