बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत Hathras News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस के मुरसान कस्बे के सादाबाद रोड स्थित पटा चौराहे पर शुक्रवार को बोलेरो कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 07:14 PM (IST)
बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत Hathras News
बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत Hathras News

हाथरस जेएनएन: उत्‍तर प्रदेश के जनपद हाथरस  के मुरसान कस्बे के सादाबाद रोड स्थित पटा चौराहे पर शुक्रवार को बोलेरो कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। 

ऐसे हुई घटना

साइकिल सवार रामवीर ङ्क्षसह (45) पुत्र शेरसिंह निवासी पटाखास दोपहर के वक्त घरेलू सामान लेने के लिए मुरसान आए थे। गांव लौटते समय सादाबाद की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार ने उन्हें रौंद दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, टक्कर मारने के बाद बोलेरो कार रोड पर ही पलट गई थी, जिससे उसके चालक सहित दो दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तमाम लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने गाड़ी को चालक सहित पकड़ लिया है। जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने मृतक के परिवारीजनों को ढांढ़स बंधाया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

chat bot
आपका साथी