Amrit Mahotsav : आजादी के बलिदानियों की वीरगाथा का बखान करने बिहार से अलीगढ़ पहुंची साइकिल यात्रा Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के बलिदानियों की वीरगाथा का बखान करने के लिए बिहार के पश्चिमी चंपारण से शुरू हुई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की साइकिल यात्रा सोमवार को अलीगढ़ पहुंची।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:17 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:17 PM (IST)
Amrit Mahotsav : आजादी के बलिदानियों की वीरगाथा का बखान करने बिहार से अलीगढ़ पहुंची साइकिल यात्रा  Aligarh news
बिहार के पश्चिमी चंपारण से शुरू हुई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की साइकिल यात्रा सोमवार को अलीगढ़ पहुंची।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के बलिदानियों की वीरगाथा का बखान करने के लिए बिहार के पश्चिमी चंपारण से शुरू हुई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की साइकिल यात्रा सोमवार को अलीगढ़ पहुंची। रैली सिकंदराराऊ से अलीगढ़ होते हुए राजघाट के लिए निकलेगी। यात्रा के अलीगढ़ आने पर अधिकारियों ने अगुवानी की और जोरदार स्वागत किया। साथ ही राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए गए।

देश के 75 स्‍थानों से निकाली जा रही साइकिल यात्रा

सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर श्यामल कुमार ने बताया कि अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश के ऐसे 75 स्थानों से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन छेड़ा था। साइकिल यात्री दो अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट पहुंचेंगी। वहां आयोजित समारोह में साइकिल यात्रा का समापन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य आम लोगों को आजादी की लड़ाई में बलिदान होने वाले वीरों के बारे में देश के लोगों को विस्तृत जानकारी देना है तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर एकता, स्वच्छता की नीति तथा राष्ट्र भावना के प्रति लोगों को जागृत करना है। इस यात्रा में सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर ओपी यादव, हीरालाल मीना, यात्रा कोआर्डिनेटर राकेश कुमार व राजीव कुमार समेत 90 जवान शामिल हैं। यात्रा रविवार को सिकंदराराऊ पहुंची थी, जहां जोरदार स्वागत किया गया। सोमवार सुबह यात्रा सिकंदराराऊ से निकली। इसके बाद अकराबाद से पनैठी होते हुए कासिमपुर पहुंची, जहां अधिकारियों ने स्वागत किया।

दो को राजघाट पर पहुंचेगी यात्रा

आजादी के 75 साल पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की बिहार के पश्चिमी चंपारण से 11 सितंबर को शुरू हुई साइकिल यात्रा दो अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट पर पहुंचेगी। इसे इंस्पेक्टर श्यामल कुमार लीड कर रहे हैं। वहीं काकोरी से हीरा लाल मीणा की लीडरशिप में शुरू हुई यात्रा लखनऊ में तथा बिठूर, कानपुर से ओपी यादव की लीडरशिप में शुरू हुई यात्रा कन्नौज में पहुंच चुकी है। देश के विभिन्न स्थानों से शुरू होने वाली यात्राएं एक साथ दिल्ली पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी