Karvachauth : कपड़ों और ज्‍वेलर्स के यहां उमड़ी महिलाओं की भीड़, ब्‍यूटी पार्लर पर भी एडवांस बुकिंग Aligarh news

पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाला करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस बार करवा चौथ का व्रत रविवार को रखा जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां करना शुरु कर दी है। पर्व को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 09:01 AM (IST)
Karvachauth : कपड़ों और ज्‍वेलर्स के यहां उमड़ी महिलाओं की भीड़, ब्‍यूटी पार्लर पर भी एडवांस बुकिंग Aligarh news
करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है।

अलीगढ़/इगलास, जागरण संवाददाता । पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाला करवा चौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इस बार करवा चौथ का व्रत रविवार को रखा जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां करना शुरु कर दी है। पर्व को लेकर बाजार में रौनक छाई हुई है। सबसे अधिक महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। साड़ी हो या फिर ज्वेलर्स की दुकान हर तरफ ग्राहकों की भीड़ लगी है। ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिग हो रही है। चीनी व मिट्टी से बने करवा भी खूब बिक रहे हैं।

बाजार में महिलाओं की उमड़ी भीड़

बाजार में साड़ी व सूट की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं बनारसी, राजस्थानी सहित अन्य डिजायनों की साड़ी पसंद कर रही हैं। साज-श्रृंगार की दुकानों से लेकर चूड़ी की दुकानों पर रौनक है। रंग-बिरंगी चूड़ी के साथ डिजायन वाले कड़े खूब भा रहे हैं। ज्वेलर्स की दुकान पर खूब खरीददारी हो रही है। बाजार में चीनी व मिट्टी के करवा सहित अन्य पूजा की सामग्री के ठेले व फुटकर विक्रेताओं ने दुकान सजा रखी हैं।

रोहिणी नक्षत्र में होगी पूजा

पं. मुकेश शास्त्री ने बताया कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवाचौथ व्रत किया जाता है। यह तिथि 24 अक्टूबर रविवार को है। पांच साल बाद यह शुभ योग बन रहा है कि व्रत की पूजा रोहिणी नक्षत्र में की जाएगी। वहीं, रविवार को यह व्रत होने से सूर्यदेव का शुभ प्रभाव भी पड़ेगा। करवा चौथ के व्रत को लेकर शास्त्रों में यह बताया गया है कि इस व्रत को करने से पति की आयु ही लंबी नहीं होती बल्कि वैवाहिक जीवन की सारी परेशानियां भी दूर होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन माता पार्वती, शिवजी, कार्तिकेय जी का पूजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूजा के बाद रात में चांद का दीदार करने और चलनी से पति का चेहरा देख कर व्रत खोला जाता है।

chat bot
आपका साथी