मैया दे दो दर्शन एक बार, सजा है प्यार दरबार

नवरात्र के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:04 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 02:04 AM (IST)
मैया दे दो दर्शन एक बार, सजा है प्यार दरबार
मैया दे दो दर्शन एक बार, सजा है प्यार दरबार

जासं, अलीगढ़ : नवरात्र के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों में धूप-दीप से पूजन किया। फूल और नारियल चढ़ाया। जयकारों से देवी मंदिर गूंज उठे।

नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी का भक्तों ने पूजन किया। नौरंगाबाद स्थित नौ देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां अंबे के दर्शन कर रहे थे। गांधीपार्क स्थित चामुंडा देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। घंटरचौक, सासनीगेट और महेंद्र नगर स्थित काली माता के मंदिर में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शहर के पथवारी माता के मंदिरों में तो श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। हाथरस अड्डे पर सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालु दर्शन को पहुंचने लगे थे। भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा की ओर से नवरात्र में आकर्षक रंगोली सजाई गई। ज्योति मित्तल के नेतृत्व में फूलों से बनी रंगोली के चारों ओर दीप रखे गए तो उसकी भव्यता देखते ही बन रही थी। रेनू मित्तल, शुभा कौशिक, सुनीता वाष्र्णेय आदि कार्यक्रम में शामिल हुईं।

शक्ति की देवी हैं मां

स्वर्ण जयंती नगर सीजंस अपार्टमेंट स्थित वैदिक ज्योतिष संस्थान में स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। आचार्य गौरव शास्त्री, दुष्यंत वेदपाठी,रवि शास्त्री ने मंत्रोच्चार किया। यजमान प्रमोद सिंह पत्नी मनशुभा देवी एवं आलोक गुप्ता पत्नी सीमा गुप्ता से साथ पूजन में शामिल हुए। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि आदि शक्ति मां जगदंबे शक्ति और साहस की देवी हैं।

chat bot
आपका साथी