शेखा झील के निकट निकला मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा Aligarh news

पनेठी से गंगीरी रोड स्थित शेखा झील के निकट भवन खेड़ा गांव में गुरुवार को एक मगरमच्छ निकल आया। यहां काम कर रहे लोगों ने इसे देखा तो हलचल मच गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 03:51 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 04:11 PM (IST)
शेखा झील के निकट निकला मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़ा Aligarh news
पनेठी से गंगीरी रोड स्थित शेखा झील के निकट भवन खेड़ा गांव में गुरुवार को एक मगरमच्छ निकल आया।

अलीगढ़, जेएनएन : पनेठी से गंगीरी रोड स्थित शेखा झील के निकट भवन खेड़ा गांव में गुरुवार को एक मगरमच्छ निकल आया। यहां काम कर रहे लोगों ने इसे देखा तो हलचल मच गई। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के टीम ने इसे पकड़ कर सांकरा घाट पर गंगा नदी में छोड़ दिया है। 

गंगा नदी में छोड़़ा़ गया  

भवन खेड़ा के निकट गुरुवार को कुछ लोग एक तालाब से खेत में पानी निकासी का काम रहे थे। इसी दौरान इन्हे यहां एक मगरमच्छ दिखाई दिया। इसे देखते ही वहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। तत्काल शेखा झील पर तैनात वन विभाग के कर्मी भी यहां पहुंच गए। इन्होंने उच्च अफसरों को जानकारी दी। सुबह 10 बजे के करीब जिला स्तर से भी एक टीम यहां पहुंच गई। इन्होंने आधे घंटे की मशक्कत के बाद इसे पकड़ लिया। वन विभाग के अफसर इसे  अतरौली तहसील के सांकरा घाट ले गए। यहां पर गंगा नदी में छोड़ दिया गया। शेखा झील पर तैनात निरीक्षक इशहाक ने बताया कि लोगों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल यहां पहुंच गई। नहर के पानी के साथ यह मगरमच्छ भवन खेड़ा गांव के खेतों में पहुंचा था।

chat bot
आपका साथी