IPL: यूपी की टीम से आईपीएल में एंट्री कर सकते हैं रिंकू सिंह

बीसीसीआई की सहमति से आईपीएल में दो नई टीमें जुड़ेंगे गुजरा गुजरात और यूपी की टीम इस बार आईपीएल का हिस्सा बनेंगी। क्रिकेटर रिंकू सिंह आईपीएल में एंट्री कर सकते हैं। वह लगातार टीम मैनेजमेंट और कोच के संपर्क में है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 12:13 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 12:13 PM (IST)
IPL: यूपी की टीम से आईपीएल में एंट्री कर सकते हैं रिंकू सिंह
क्रिकेटर रिंकू सिंह आईपीएल में एंट्री कर सकते हैं।

हाथरस, संवाद सहयोगी। क्रिकेटर रिंकू सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में कई टीमों से जोड़ने के प्रयास कर चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है इस बार बीसीसीआई की सहमति से आईपीएल में दो नई टीमें जुड़ेंगे गुजरा गुजरात और यूपी की टीम इस बार आईपीएल का हिस्सा बनेंगी। क्रिकेटर रिंकू सिंह आईपीएल में एंट्री कर सकते हैं। वह लगातार टीम मैनेजमेंट और कोच के संपर्क में है।

दो देशों में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा चुके हैं रिंकू

झारखंड सहित कई राज्यों के रणजी क्रिकेट खेलने के बाद रिंकू सिंह 2014 में माइनर काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड गए थे। 2014 से 2016 तक माइनर काउंटी खेलते हुए रिंकू ने लाजवाब प्रदर्शन किया था। बेहतरीन एवरेज के साथ बॉलिंग करने के अलावा उनकी बल्लेबाजी बेहद आक्रमक रही थी। इसके बाद 2017 में उन्होंने यूरोपियन क्रिकेट लीग के लिए रूस की टीम से करार किया था। इस लीग के पहले सीजन में रिंकू का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और उन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। रिंकू ने अपनी रशियन टीम को ट्रॉफी दिलाई थी। फिलहाल रिंकू रशियन टीम के कप्तान हैं। फरवरी 2022 में स्पेन में यूरोपियन क्रिकेट लीग खेली जाएगी। रूस की टीम इस टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की कप्तानी में खेलेगी।

इंटरनेट मीडिया पर रिंकू का हौसला बढ़ा रहे हैं लोग

हाथरस के सादाबाद में क्रिकेट में युवाओं के सपने साकार करने के लिए बेहतर रास्ता तैयार करने के प्रयास में लगे क्रिकेटर रिंकू सिंह को इंटरनेट मीडिया पर क्षेत्रीय लोगों का बहुत सपोर्ट मिल रहा है। क्षेत्र के रहने वाले अध्यापक बिनव चौधरी ने उनकी क्षेत्र में स्टेडियम खोलने के लिए रिंकू सिंह को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।युवाओं के लिए इस तरह के प्रयास के लिए उनकी सोच को उच्चस्तरीय बताया है। रिंकू का हौसला बढ़ाने के लिए तमाम लोग उनके फेसबुक वॉल और स्टेडियम के सोशल मीडिया पेज पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी