घरेलू विवाद में दंपती ने खा लिया जहर, पति की मौत, पत्नी गंभीर Aligarh News

बन्नादेवी क्षेत्र की बरौला स्थित संगम विहार कालोनी में दंपती में घरेलू विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों ने जहर खा लिया। स्वजन पुलिस की मदद से दोनों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:12 PM (IST)
घरेलू विवाद में दंपती ने खा लिया जहर, पति की मौत, पत्नी गंभीर Aligarh News
बन्नादेवी क्षेत्र की बरौला स्थित संगम विहार कालोनी में दंपती में घरेलू विवाद हो गया।

अलीगढ़, जेएनएन। बन्नादेवी क्षेत्र की बरौला स्थित संगम विहार कालोनी में दंपती में घरेलू विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों ने जहर खा लिया। स्वजन पुलिस की मदद से दोनों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पति ने दम तोड़ दिया। पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

सांस ससुर से हुआ विवाद

 इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि संगम विहार निवासी बादशाह के तीन बेटे हैं। जिसमें बड़े बेटे दिनेश व उनकी पत्नी अनीता में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दिनेश के दो भाई महाराष्ट्र व कर्नाटक में काम करते हैं। अनीता का आरोप है कि सास-ससुर संपत्ति में से उनका हिस्सा नहीं दे रहे हैं। दिन में ससुर ने पति के साथ दुकान पर मारपीट की और उसे धमकी दी थी। अनीता का आरोप है कि इससे दुखी होकर पति ने खुद जहर खा लिया और उसे भी खिला दिया। इंस्पेक्टर के अनुसार देर रात 30 वर्षीय दिनेश ने जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अनीता की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर खा लेने से होना पाया गया है।

chat bot
आपका साथी