मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, अलीगढ़ सांसद ने अफसरों को दी नसीहत

कोरोना को देखते हुए भाजपा जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को सांसद सतीश गौतम कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने एडीएम वित्त व नोडल अधिकारी विधान जैसवाल एसीएमओ अनुपम भास्कर से बातचीत की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 08:48 PM (IST)
मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, अलीगढ़ सांसद ने अफसरों को दी नसीहत
मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, अलीगढ़ सांसद ने अफसरों को दी नसीहत

जासं, अलीगढ़ : कोरोना को देखते हुए भाजपा जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को सांसद सतीश गौतम कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने एडीएम वित्त व नोडल अधिकारी विधान जैसवाल, एसीएमओ अनुपम भास्कर से बातचीत की। सांसद ने प्रत्येक दिन 10 टन आक्सीजन, 1000 रेमडेसिविर इंजेक्शन की हर समय उपलब्धता की बात की। सांसद ने कहा कि इनकी कमी नहीं होनी चाहिए, यदि कहीं दिक्कत आ रही है तो उन्हें सूचित किया जाए। वह हर समय उपलब्ध हैं। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी पत्र लिखा। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को भी पत्र लिखा। सांसद ने कहा कि किसी भी मरीजों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वह प्रतिदिन अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वह परेशान न हों, उनके हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं।

....

शहर व कोल विधायक ने किया दीनदयाल अस्पताल का निरीक्षण

जासं, अलीगढ़ : शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पाराशर गुरुवार को दीनदयाल अस्पताल में निरीक्षण को पहुंच गए। उनका कहना था कि मरीजों व तीमारदारों की शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए निरीक्षण को पहुंचे थे। दोनों ने कंट्रोल रूम के जरिये अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज, खान-पान , आक्सीजन व स्वच्छता संबंधी जानकारी ली। संजीव राजा ने कहा कि मरीजों के लिए दवा, खानपान आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी। मरीजों ने कुछ समस्याएं बताई हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। सीएमएस से कहा कि प्रदेश के मुखिया संक्रमित होने के बाद भी जनता की चिता कर रहे हैं, इसलिए लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोल विधायक ने कहा कि मरीजों को धैर्य दिलाने की जरूरत है। डाक्टर, स्टाफ सभी अच्छे से बात करें।

chat bot
आपका साथी