अलीगढ़ में आज 28 बूथों पर होगा Corona टीकाकरण, जानिए विस्‍तार से

कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण अभियान जोर पकड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी टीकाकरण के सापेक्ष जल्द से जल्द अभियान को गति देने में लगा हुआ है। मंगलवार को मेगा कोविड टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाने के बाद भी विभाग गति को बरकरार रखेगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:24 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:24 AM (IST)
अलीगढ़ में आज 28 बूथों पर होगा Corona टीकाकरण,  जानिए विस्‍तार से
आज 28 केंद्रों पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन होगा।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण अभियान जोर पकड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी टीकाकरण के सापेक्ष जल्द से जल्द अभियान को गति देने में लगा हुआ है। मंगलवार को मेगा कोविड टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाने के बाद भी विभाग गति को बरकरार रखेगा।

जिले में आठ लाख से अधिक के डोज लगी

आज 28 केंद्रों पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन होगा। जिले में अब तक आठ लाख से अधिक को डोज लगाई जा चुकी हैं। सीएमओ डा.आनंद उपाध्याय ने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे जेएन मेडिकल कालेज, जिला मलखान सिंह चिकित्सालय, मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय व अन्य केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करा लें। रजिस्ट्रेशन व स्लाट बुक कराकर या फिर सीधे ही केंद्र पर पहुंचकर स्पाट रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगवा सकते हैं। केंद्रों पर टीकाकरण कराने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। शारीरिक दूरी का भी पालन करें। ऐसे कर्मचारियों पर भी नजर रखी जा रही है, जो मास्क नहीं लगा रहे। गर्मी में लाभार्थियों को कोई परेशानी न हो, उनके लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारियों को दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी