Corona Vaccination in Aligarh : कोरोना पर वार के लिए 13 केंद्रों के 28 बूथों पर आज लगाई जाएगी वैक्सीन

गुरुवार को तीसरी बार टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। जिले में इस दिन कुल 13 केंद्रों पर 28 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 22 बूथों पर 125-125 व छह बूथों पर सौ-सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 06:02 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 06:02 AM (IST)
Corona Vaccination in Aligarh : कोरोना पर वार के लिए 13 केंद्रों के 28 बूथों पर आज लगाई जाएगी वैक्सीन
गुरुवार को तीसरी बार टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना वैक्सीन के पहले चरण में गुरुवार को तीसरी बार टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। जिले में इस दिन कुल 13 केंद्रों पर 28 बूथ बनाए गए हैं। इसमें 22 बूथों पर 125-125 व छह बूथों पर सौ-सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। चयनित लाभार्थियों को सूचना दे दी गई है। 

तैयारियां हुईं पूरी 

16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए टीके की शुरुआत हुई थी। जिले में इस दिन कुल चार केंद्र बने थे। इन पर 400 लोगों में से 281 कर्मचारियों को टीका लगा था। 22 जनवरी को दूसरी बार टीका लगा। इस दिन 2450 लोगों में से महज 1281 लोगों ने ही टीका लगवाया। अब गुरुवार को तीसरी बार टीका लगेगा। इसके लिए कुल 13 केंद्रों पर 28 बूथ बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 3350 लोगों को बुलाया गया है। गुरुवार को टीकाकरण को लेकर चयनित स्वास्थ्य केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी केंद्रों पर साफ-सफाई कर दी गई है। कोविड-19 की गाइडलाइन और निर्धारित तरीके से टीका लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सभी अस्पतालों में निगरानी कक्ष और टीकाकरण कक्ष पर नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। 

यह हैं वैक्सीन के केंद्र 

शहरी केंद्र में तीन केंद्र हैं। इनमें दीनदयाल अस्पताल, मलखान ङ्क्षसह अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय शामिल हैं। वहीं देहात क्षेत्र में कुल 10 केंद्र हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। 

मजिस्ट्रेट किए गए नामित 

टीकाकरण को लेकर सभी केंद्रों के लिए अलग-अलग मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। इन्हीं की निगरानी में पूरा टीकाकरण होगा। इसमें सभी एसडीएम व अन्य जिला स्तरीय अफसरों को लगाया गया है। सीएमओ ने बताया कि पिछली बार जिले का वैक्सीनेशन फीसद कम रहा था। ऐसे में इस बार इसमें बढ़ोतरी करने की तैयारी हुई है। दो दिन से चयनित लाभार्थियों को सूचना दी जा रही है। वहीं, अब लोगों में झिझक भी खत्म हो रही है। 

स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं तो लीजिए सलाह

कोरोना काल में तमाम लोगों का रोजगार छिन गया है, अब वे स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं, इसके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, स्टार्टअप, स्टैंडअप योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं, तमाम अन्य अवसर भी हैं, जिससे वह नई शुरुआत कर सकते हैं। इन सभी पर जानकारी देने के लिए इस बार प्रश्न पहर में गुरुवार को उद्योग व प्रोत्साहन विभाग अलीगढ़ मंडल के संयुक्त आयुक्त श्रीनाथ पासवान को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए दोपहर एक बजे से दो बजे तक  मोबाइल नंबर 7351124145 पर फोन करें। 

छोटे रामभक्त भी चलाएंगे अभियान 

राम मंदिर के लिए छोटे रामभक्त भी अभियान में समयोग करेंगे। अनभूति फाउंडेशन की ओर से बेगमबाग में बच्चे अपने गुल्लक से पैसे मंदिर के लिए देंगे। 20 से अधिक बच्चे होंगे जो मंदिर के लिए दान देंगे। साथ ही जयश्रीराम का जयघोष भी लगाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर मौजूद रहेंगे। सेवा भारती मातृमंडल की अनुपमा अग्रवाल ने बताया कि मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए हर कोई आगे आ रहा है। बच्चों में भी खूब उत्साह है। पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में बच्चे मंदिर के लिए दान देंगे। यह कार्यक्रम सबसे अलग होगा।

chat bot
आपका साथी