अलीगढ़ में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन, जानिए क्या हैं तैयारियां

कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 16 जनवरी को पहला वैक्सीनेशन अभियान चलेगा। सोमवार व शुक्रवार को पांच-पांच हजार लोगों का वैक्सीनेशन होगा। दूसरे सोमवार को फिर चार हजार लोगों का वैक्सीनेशन होगा। चार बार में हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:07 AM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:07 AM (IST)
अलीगढ़ में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन, जानिए क्या हैं तैयारियां
कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 16 जनवरी को पहला वैक्सीनेशन अभियान चलेगा।

अलीगढ़, जेएनएन। कोविड-19 से सुरक्षा के लिए 16 जनवरी को पहला वैक्सीनेशन अभियान चलेगा। इसके बाद सोमवार व शुक्रवार को पांच-पांच हजार लोगों का वैक्सीनेशन होगा। दूसरे सोमवार को फिर चार हजार लोगों का वैक्सीनेशन होगा। जो लोग बचेंगे दूसरे शुक्रवार को माप अप राउंड चलाकर उनका वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। इस तरह चार बार में हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद राजस्व कर्मियों के वैक्सीनेशन की तैयारी शुरू हो जाएगी। 

  ड्राई रन सफल

 जिले में पहले चरण के अंतर्गत 13 हजार 763 हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होना है। इसके लिए पांच व ग्यारह जनवरी को ड्राई रन सफलतापूर्वक चल चुके हैं। हालांकि, 16 जनवरी को पहले दिन 14 केंद्रों के एक-एक बूथ पर ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। इनमें जिला मलखान सिंह जिला चिकित्सालय व पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय समेत सभी 12 ब्लाकों की सीएचसी पर बूथ बनाए गए हैं। हर बूथ पर 100-100 हेल्थ वर्कर्स को बुलाया जाएगा। इस तरह 1400 हेल्थ वर्कर्स को पहले दिन वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।  

 35 कोल्ड चैन तैयार

 स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन रखने के लिए 34 कोल्ड चैन तैयार की हैं। इनमें दो से आठ डिग्री तक तापमान पर वैक्सीन रखने की सुविधा है। इसके लिए अब 58 आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर (आइएलआर) चालू हैं। कोल्ड चैनों की कुल क्षमता 16.80 लाख है। यानि, विभाग चाहे तो दो लंबे चरणों में वैक्सीनेशन का कार्य पूरा कर सकता है। 

 27 स्थानों पर वैक्सीनेशन 

18 जनवरी (सोमवार) व 22 जनवरी शुक्रवार को सभी 27 केंद्रों के 50-50 बूथों पर 100-100 लोगों को वैक्सीनेशन के लिए बुलाया जाएगा। इनमें सरकारी व निजी अस्पतालों के डाॅक्टर व हेल्थ वर्कर्स (नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाॅय, स्वीपर, चौकीदार आदि) शामिल किए जाएंगे। इस तरह दोनों तिथियों में करीब 10 हजार हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन हो जाएगा। इसके बाद दूसरे सोमवार (25 जनवरी) को पुनः 50 बूथों पर वैक्सीनेशन होगा। इस चरण में तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है। इसके बाद शुक्रवार (29 जनवरी) को मापअप राउंड चलेगा। इसमें उन हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा, जो किसी कारणवश पिछले सत्रों में वैक्सीन नहीं लगवा पाए। 

सुरक्षा के घेरे में वैक्सीन

कोरोना वैक्सीन की एक-एक डोज का हिसाब सरकार रखेगी। इसके लिए फुलफ्रूफ व्यवस्था की गई है। कोल्ड चैन से लेकर वैक्सीन बूथ तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस बल की तैनाती रहेगी। केंद्र पर वैक्सीन लगवाने आए व्यक्ति को अपना आईडी प्रूफ (आधार, पहचान-पत्र, पेन कार्ड आदि) दिखाना अनिवार्य होगा।

chat bot
आपका साथी