आज से कड़ाई से लागू होगा Corona Curfew, जनता को बाहर निकलने की अनुमति नहीं Aligarh News

कोरोना संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए अब शासन स्तर से corona curfew को 10 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है। अब सोमवार सुबह सात बजे बाजार खुलेंगे। इस बार कड़ाई से इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:28 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:28 AM (IST)
आज से कड़ाई से लागू होगा Corona Curfew, जनता को बाहर निकलने की अनुमति नहीं Aligarh News
यात्रियों के लिए ट्रेन का टिकट ही पास होगा।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए अब शासन स्तर से  corona curfew को 10 मई तक आगे बढ़ा दिया गया है। अब सोमवार सुबह सात बजे बाजार खुलेंगे। इस बार कड़ाई से इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ईपास जारी किए जाएंगे। प्रभारी डीएम अंकित खंडेलवाल ने इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल अधिकारी बनाया है। वही पास जारी करेंगे। वहीं, जनता को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। सब्जी, फल की दुकानों का पुराना ही समय रहेगा। शादी समाराेह अधिकतम 50 लोगों के साथ होंगे। रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन का टिकट ही पास होगा। मास्क लगाना अनिवार्य

शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना लाकडाउन की शुरुआत हुई थी। पहले इसे मंगलवार सुबह सात बजे तक लागू किया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे गुरुवार सुबह तक कर दिया है। अब इसे बढ़ाकर सोमवार सुबह आठ बजे तक कर दिया गया है। जिला प्रशान को इसे सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें अग्निशमन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत/ग्राम पंचायत स्तर पर सेनेटाइजेशन व फागिंग का काम किया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन करने पर पहली बार में एक हजार रुपये और दूसरी बार दस हजार रुपया का जुर्माना किया जाएगा। ई-पास पर भी लोग बाहर निकल सकेंगे। फार्मास्यूटिकल, अन्य उद्योगों जैसे दवा, सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों को चलाने की भी अनुमति होगी। परीक्षा भी होती रहेंगी। अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगीं।

chat bot
आपका साथी