अलीगढ़ में फूटा कोरोना बम, 55 मिले नए संक्रमित

लोगों की लापरवाही के चलते अब अलीगढ़ जिला तेजी से नाइट क‌र्फ्यू की तैयारी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 01:12 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 01:12 AM (IST)
अलीगढ़ में फूटा कोरोना बम, 55 मिले नए संक्रमित
अलीगढ़ में फूटा कोरोना बम, 55 मिले नए संक्रमित

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : लोगों की लापरवाही के चलते अब अलीगढ़ जिला तेजी से नाइट क‌र्फ्यू की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। कुल 55 नए संक्रमित मिले हैं। 2021 में यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिले हैं। प्रशासनिक अफसर खुद यह आंकड़ा देखकर हैरान हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 210 हो गई है। अगर हम जल्द नहीं चेते तो वह दिन दूर नहीं जब प्रशासन को अलीगढ़ जिले में भी नाइट क‌र्फ्यू लागू करने का फैसला लेना होगा। प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक शनिवार को जिले में कुल 55 संक्रमित मिले हैं। इसमें 39 पुरुष व 16 महिलाएं शामिल हैं। अब इन सभी संक्रमितों को देर रात से ही कोरोना अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भरे जा रहे हैं। एक संक्रमित के आधार पर कम से कम 25 लोगों के नमूने भरे जाएंगे। वहीं, शनिवार को स्वस्थ होने वालों की संख्या 18 रही। अब जिले में 210 सक्रिय मरीज हैं। शुक्रवार को भी जिले में 38 संक्रमित मिले थे। वहीं, अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। लोगों से अपील है कि मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। कोरोना प्रोटोकाल का प्रयोग करें। शासन की ओर से 500 सक्रिय मरीजों पर नाइट क‌र्फ्यू का आदेश हैं।

chat bot
आपका साथी