अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण दर में गिरावट, 81 मरीज मिले

294 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। आठ मरीज कोरोना से हार गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 2160 रह गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 01:27 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 01:27 AM (IST)
अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण दर में गिरावट, 81 मरीज मिले
अलीगढ़ में कोरोना संक्रमण दर में गिरावट, 81 मरीज मिले

जासं, अलीगढ़ : कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट जारी है। सोमवार को 81 संक्रमित ही सामने आए। एक माह बाद मरीजों का ग्राफ 100 के से नीचे पहुंचा है। 294 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। आठ मरीज कोरोना से हार गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 2160 रह गई है।

24 घंटे के भीतर दीनदयाल कोविड अस्पताल में साकेत विहार कालोनी की 60 वर्षीय महिला, संगम विहार कालोनी की 75 वर्षीय महिला, आरकेपुरम के 87 वर्षीय बुजुर्ग व गुरु रामदास नगर के व्यक्ति की मृत्यु हुई। चार अन्य मरीजों की मृत्यु की सूचना मिली।

यहां मिले संक्रमित : विक्रम कालोनी की महिला, जरारा खैर की महिला, गोपी मिल कंपाउंड, नौरंगाबाद की महिला, रिसाल सिंह नगर के व्यक्ति, जमालपुर के बुजुर्ग, अकराबाद के गोपालपुर में 22 वर्षीय युवक व 15 वर्षीय किशोर, शाहगढ़ की 40 वर्षीय महिला, कुतुबपुर में 60 वर्षीय महिलाव 42 वर्षीय युवक, मदनपुर के 62 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित मिले। चांदगढ़ी अकराबाद, जापान हाउस, रामनगर कालोनी आइटीआइ रोड, स्वर्ण जयंती नगर, राजीव नगर कालोनी, सराय मानसिंह, न्यू हनुमानगढ़ी, लेखराज नगर, पला रोड, चंद्र विहार नगला डालचंद, गायत्री नगर, शंकर विहार, धौर्रा, गाजीपुर, नगला पदम के अलावा अतरौली में दो, चंडौस में तीन, धनीपुर क्षेत्र में सात, गोंडा ब्लाक में चार, इगलास में चार, खैर में आठ, लोधा में तीन, टप्पल में 12 संक्रमित मरीज निकले।

.....

सैनिटाइज कराए 29 अंत्येष्टि स्थल

जासं, अलीगढ़ : नगर निगम की टीमें सैनिटाइजेशन में जुटी हैं। सोमवार को 29 अंत्येष्टि स्थल सैनिटाइज कराए गए। सार्वजनिक स्थानों पर भी अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि निगम वार्ड स्तर पर सैनिटाइजेशन करा रहा है।

chat bot
आपका साथी