First Monday of Sawan : भोले को मना लो हर मनोकामना होगी पूरी Aligarh news

गौंडा में सावन के पहले सोमवार को भोर से ही शिव मंदिरो में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने शिव को जलाभिषेक कर बेलपत्र व दुग्ध फल आदि चढ़ा कर पूजन अर्चन किया। वनखंडी महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़भाड़ रही ।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:16 PM (IST)
First Monday of Sawan : भोले को मना लो हर मनोकामना होगी पूरी  Aligarh news
गौंडा में सावन के पहले सोमवार को भोर से ही शिव मंदिरो में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

अलीगढ़, जेएनएन। गौंडा में सावन के पहले सोमवार को भोर से ही शिव मंदिरो में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने शिव को जलाभिषेक कर बेलपत्र व दुग्ध, फल आदि चढ़ा कर पूजन अर्चन किया। वनखंडी महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़भाड़ रही पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अधिक पूजन करतीं देखी गई। देवों के देव महादेव का भक्तों ने व्रत रखकर पूजन किया। श्रावण मास को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई थी।

सावन में शिव-पार्वती की पूजा करने से पूरी होती है मनोकामना

वनखंडी महादेव मंदिर के महंत बाबा ब्रह्मचारी ने बताया कि श्रावण मास शिव को अत्यधिक प्रिय है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से भक्त की मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही सावन के सोमवार व्रत रखने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस मौके पर वहां पर चाट पकौड़े, खेल खिलौने, मिठाइयों की दुकानें भी लगी जिस पर सभी भक्तों ने खरीदारी भी की इस मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर रहा।

chat bot
आपका साथी