कब्रिस्‍तान की दीवार गिराने को लेकर विवाद, मामले में राजनीति शुरू Aligarh news

क्वार्सी थाना क्षेत्र के गोविला गैस एजेंसी वाली गली में शुक्रवार देररात कदीमी कब्रिस्तान की दीवार गिराने को लेकर हंगामा हो गया था। संप्रदाय विशेष के लोग इकट्ठा हो गए थे। तनाव की सूचना पर क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 12:05 PM (IST)
कब्रिस्‍तान की दीवार गिराने को लेकर विवाद, मामले में राजनीति शुरू Aligarh news
कब्रिस्‍तान की दीवार को लेकर हुए विवाद के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।

अलीगढ़, जेएनएन।  क्वार्सी थाना क्षेत्र के गोविला गैस एजेंसी वाली गली में शुक्रवार देररात कदीमी कब्रिस्तान की दीवार गिराने को लेकर हंगामा हो गया था। संप्रदाय विशेष के लोग इकट्ठा हो गए थे। तनाव की सूचना पर क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। शनिवार की सुबह एक बार मामले ने तूल पकड़ लिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारी ने लोगों से बातचीत शुरू कर दी।

शनिवार की सुबह  इसी मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुटे। इस दौरान भारी संख्‍या में लोग इकट़ठा हुए।  

 

राजनीतिक पार्टियों ने भी किया हस्‍तक्षेप

कब्रिस्तान विवाद में पूर्व विधायक जमीर उल्लाह के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती आदि भी मौके पर पहुंचे।

 

भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से मामले में बातचीत की।

भाजपा नेता ने बताया एडीएम की जमीन

भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि एडीए की जमीन है। वहां पानी के लिए नलकूप लगाया जाएगा। इसलिये जल निगम की ओर से दीवार गिराई गई है। पूर्व सपा विधायक जमीरउल्लाह खान ने सपा सरकार में जबरन कब्रिस्तान बनवा दिया था। कालोनी के लोगों ने इसका विरोध भी किया था। यहां शव नहीं दफनाए जाते हैं। इसके बाद भी सपा के लोग राजनीति कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई प्रशासन करेगा। यदि कहीं हंगामा और तोड़फोड़ किया तो योगी की सरकार है, उन्हीं लोगों से वसूल किया जाएगा।

जब तक जमीन की पैमाश नहीं होगी निर्माण नहीं होगा

भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि बाउंड्रीवाल का निर्माण तब तक नहीं होगा जब तक इसकी पैमाइश और स्वामित्व की जांच पूरी न हो जाए। उन्होंने मांग उठाई कि कब्रिस्तान पर जबरन कब्जा करने वालों और अपनी विधायक निधि से इसका निर्माण कराने वालों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की जाए। एडीएम सिटी राकेश मालपानी ने बताया कि विवाद के निपटारे के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जो दोनों पक्षों से बातचीत करने के साथ ही दस्तावेजों का अवलोकन करेगी।

काफी पुराना है विवाद

गोविला गैस एजेंसी वाली गली स्थित कब्रिस्तान को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। कुछ लोग कब्रिस्तान की जमीन पर पार्क बनाने की मांग कर रहे हैं। तो संप्रदाय विशेष के लोग कब्रिस्तान के ही पक्ष में हैं। हालांकि, तहसील की जांच में पहले ही साफ हो गया है कि यह एडीए की जमीन है। तहसील ने जांच करके रिपोर्ट एडीए भेज दी है। साथ ही कब्जा लेने को भी कहा था। हालांकि, एडीए ने अभी तक कब्जा नहीं लिया है। शुक्रवार देररात करीब 9.30 बजे यहां कुछ लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और कब्रिस्तान की दीवार गिरा दी। जानकारी मिलते ही भीड इकट्ठा हो गई। संप्रदाय विशेष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची, तब तक लोगों ने चालक के साथ आए एक युवक को पकड़ लिया। लोग दीवार के निर्माण की मांग पर अड़ गए। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने नगर निगम के अधिकारियों और पुलिस से पूछा कि आखिर क्या कारण था कि रात में कब्रिस्तान की दीवार गिरा दी गई। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पूर्व पार्षद अफजाल भी पहुंच गए। जैसे-तैसे पुलिस ने इन्हें शांत किया। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि जेसीबी को थाने में खडा करवा दिया गया है। जेसीबी चालक का कहना है कि कब्रिस्तान में जल निगम का ट्यूबवेल बनना है। ऐसे में वह जल निगम के आदेश पर आया था। लेकिन, जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों ने इससे इन्कार किया है। 

chat bot
आपका साथी