कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा, कृषि कानूनों को लेकर किसान अड़े

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के अंतर्गत ‘मंहगाई हटाओ-भाजपा भगाओ’ कार्यक्रम निरंतर जारी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन के संयोजन में रविवार को सुरेंद्र नगर स्थित केशव वाटिका से पदयात्रा निकाली गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 01:15 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 01:15 PM (IST)
कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा, कृषि कानूनों को लेकर किसान अड़े
कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के अंतर्गत ‘मंहगाई हटाओ-भाजपा भगाओ’ कार्यक्रम निरंतर जारी है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के अंतर्गत ‘मंहगाई हटाओ-भाजपा भगाओ’ कार्यक्रम निरंतर जारी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन के संयोजन में रविवार को सुरेंद्र नगर स्थित केशव वाटिका से पदयात्रा निकाली गई। बंसल ने कहा, वर्तमान समय में प्रदेश व देश में महंगाई चरम पर है। मुख्यमंत्री अपना गुणगान करने में लगे हुए हैं।

पदयात्रा में ये लोग रहे शामिल

महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूही खान, रेखा शर्मा, सुशील गुप्ता, डा. राकेश सक्सेना, सरदार दलजीत सिंह, विनय गुप्ता, डा. शेरपाल सविता, लाखन सिंह आर्य, मुकेश वार्ष्णेय, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, मोहित बंसल, उमेश वार्ष्णेय, लटूरीमल अग्रवाल, अरविंद शर्मा, हरेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे।

कृषि कानूनों की वापसी पर जताया हर्ष

अलीगढ़ । कृषि कानूनाें की वापसी पर भाकियू (स्वराज) के बैनर तले रविवार को विजय संकल्प यात्रा निकाली गई। गांव उदिया नगला से प्रारंभ हुई यह यात्रा विभिन्न गांवाें से होकर निकली। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। भाकियू (स्वराज) के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में शामिल किसान ट्रैक्टर व बाइक पर सवार थे। जिलाध्यक्ष खुद घोड़े पर सवार थे। उदिया नगला से जिरौली, ततारपुर, अभयपुर, सांकरा, लहरा, हरदोई, कासिमपुर से खुशीपुरा होते हुए यात्रा दादों तक पहुंची। यहां यात्रा का समापन हुआ। पूर्व सपा विधायक वीरेश यादव ने यात्रा का स्वागत किया।

एमएसपी, किसान आयोग आदि मांगों को लेकर जारी रहेगा आंदोलन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि एमएसपी, किसान आयोग आदि मांगों को लेकर आंदोलन अभी जारी रहेगा। मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दादाें थाना प्रभारी को सौंपा गया है। संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव बृजेश यादव, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनहरी यादव, जिला महासचिव अजय सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम बृजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष विजयकांत यादव, प्रवीण कुमार, शिवकुमार, अनुज यादव, साबिर अली आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी