Politics कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए क्यों? Aligarh news

पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के सपा में जाते ही उनके रिश्तेदार जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह को हटाने के लिए कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। वजह जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:06 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:06 PM (IST)
Politics कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए क्यों?  Aligarh news
लीडर के निलंबित होते ही तमाम नेताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन : पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के सपा में जाते ही उनके रिश्तेदार जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह को हटाने के लिए कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। वजह, जिलाध्यक्ष व पूर्व सांसद का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। पूर्व  सांसद के आशीर्वाद से उन्हें  जिला अध्यक्ष की कुर्सी मिली। हालांकि, चौधरी बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर उनका समर्थन व शीर्ष नेतृत्व को कटघरे में खड़े करने पर जिला कोऑर्डिनेटर राजीव गुप्ता लीडर को पार्टी से निष्कासित करने में देर नहीं लगाई। लेकिन, लीडर के निलंबित होते ही तमाम नेताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

राजीव लीडर पूरी निष्‍ठा के कांग्रेस के साथ : हेमंत शर्मा

कांग्रेस एमएलसी चुनाव प्रभारी व यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि राजीव लीडर ने अपना पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पूरी निष्ठा कांग्रेस के साथ है, वे कांग्रेसी हैं और रहेंगे। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया जो कांग्रेस विरोधी हो व पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो। उन्होंने केवल पार्टी को नसीहत दी थी जो कि हर कांग्रेसी का हक है । कांग्रेस नेता हेमंत शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष को कांग्रेस के किसी पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं को निलंबित करने का हक नहीं है। निलंबित करने की पूरी प्रक्रिया होती है जो कि पार्टी हाईकमान द्वारा बनाई गयी है। अनुशासनहीनता कमेटी तय करती है। इसलिए उनका निलंबन पूरी तरह फर्जी है। जिलाध्यक्ष द्वारा राजीव लीडर पर कोई पद ना बताने पर हेमंत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जिला मुख्यालय में हमारे सामने तत्कालीन प्रदेश प्रभारी सचिव विदित चौधरी ने राजीव लीडर के नाम की जिला कोआर्डिनेटर के पद की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस नेता विनोद पांडे व कांग्रेस नेता श्योराज जीवन के लिए भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेसी होने से इंकार कर चुके हैं। 

 

हाथरस प्रभारी ने जिलाध्‍यक्ष पर साधा निशाना

हाथरस कांग्रेस प्रभारी ठाकुर दीपक सिंह ने जिलाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मानसिक संतुलन पूरी तरह से बिगड़ चुका है। वे पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। पूर्व सांसद के करीबी रिश्तेदार हैं। उनका भी समाजवादी पार्टी में जाना पूरी तरह तय है। इसलिए उनका ही निष्कासन होना चाहिए। राजीव लीडर की पूरी निष्ठा कांग्रेस के साथ है । इस पर कोई शक नहीं है कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अपना पूरा जीवन लगा दिया । कांग्रेस नेता ठाकुर दीपक सिंह ने भी जिलाध्यक्ष के उस बयान पर आश्चर्य व्यक्त किया, जिसमे उन्होंने लीडर पर कोई पद न होने का दावा कर रहे हैं। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर तत्कालीन प्रदेश प्रभारी सचिव विदित चौधरी ने सभी पदाधिकारियों के सामने राजीव लीडर को जिला कोऑर्डिनेटर पद की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी अन्य कांग्रेसी नेताओं पर परेशानी आने पर यह इंकार कर चुके हैं कि यह कांग्रेसी नहीं है जो की पूरी तरह गलत हैं। दीपक सिंह ने कांग्रेस हाईकमान से मांग की पार्टी कमजोर करने वाले ऐसे गद्दार जिलाध्यक्ष को तत्काल निष्कासित कर देना चाहिए।

एकजुट हों कांग्रेसी

पूर्व मंडल अध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोहम्मद जियाउद्दीन राही ने कहा कि राजीव लीडर की पूरी निष्ठा कांग्रेस के साथ है। पार्टी इस समय बुरे समय से गुजर रही है। जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी को एकजुट रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी