अलीगढ़ में पेंट्रोल पंपों के सामने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर बढ़ोत्तरी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में पेंट्रोल पंपों के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पूर्व जिला कोआर्डिनेटर राजीव गुप्ता लीडर के नेतृत्व में कांग्रेसी खैर वाले पेंट्रोल पंप पर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 05:52 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 05:52 PM (IST)
अलीगढ़ में पेंट्रोल पंपों के सामने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में पेंट्रोल पंपों के सामने धरना-प्रदर्शन किया।

अलीगढ़, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर बढ़ोत्तरी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदेशभर में पेंट्रोल पंपों के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर पूर्व जिला कोआर्डिनेटर राजीव गुप्ता लीडर के नेतृत्व में कांग्रेसी खैर वाले पेंट्रोल पंप पर पहुंचे और प्रदर्शन किया।

लाखों लोगों के संसाधन कम हुए

राजीव लीटर ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता की जेब खाली करके उसकी मेहनत की कमाई अपने उद्योगपति ‘मित्रों’ को देने का काम मोदी सरकार कर रही है। कोरोना महामारी के साथ-साथ मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को कमजोर करके रख दिया है। लाखों लोगों की आय के साधन खत्म हो गएं हैं। नौकरियां छिन गईं। भुखमरी की नौबत है, लेकिन भाजपा सरकार लोगों पर बढ़ती कीमतों का बोझ डालकर उनपर बेरहमी से प्रहार कर रही हैं। इस साल अकेले भाजपा सरकार ने कीमतों में 47 बार बढ़ोतरी की और पिछले साल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 26.79 रुपये और 25.02 रुपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के नागरिकों के साथ खड़ी रही है और वह भाजपा सरकार द्वारा जनता पर और प्रहार नहीं करने देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल व डीजल के दाम घटाने चाहिए ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जनमानस के साथ सड़कों पर उतर कर मोदी सरकार से आरपार की लड़ाई को तैयार है। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस नेता गौरांग देव चौहान, हेमंत शर्मा टोटो, अमित उपाध्याय रिंकू, रूपेश पाठक, अजय शर्मा, पवन शर्मा, अजमेरी मलिक, प्रमोद शर्मा, विनोद सिंह, मो.शारिक, दीपक भारद्वाज, चौ.रनवीर सिंह, सागर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी