पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अलीगढ़ में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धर्मपुर कोर्टयार्ड से जुलूस निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 02:11 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:11 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अलीगढ़ में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर अलीगढ़ में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : पेट्रोल व डीजल की कीमतों में निरंतर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी शनिवार को फिर सड़क पर उतर आए। सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते हुए कीमतें घटाने की मांग की गई।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धर्मपुर कोर्टयार्ड से जुलूस निकाला। हाथों में सरकार और महंगाई विरोधी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए मैरिस रोड पर पहुंचकर धरना दिया। बंसल ने कहा, पेट्रोल-डीजल महंगा होने से खाद्य पदार्थों की कीमतें भी निरंतर बढ़ रही हैं। इससे आम नागरिकों का जीना दुश्वार हो गया है। सरकार रोजी, रोटी, रोजगार और रुपया सब छीनने में लगी है। केवल उद्योगपति मित्रों व समर्थक व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है। पेट्रो पदार्थो के दामों में बढ़ोतरी का हर जरूरत के सामान की कीमतों पर असर पड़ रहा है। वाहन संचालकों ने माल भाड़ा बढ़ा दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ही इसके खिलाफ निरंतर आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं है। अब जनता कांग्रेस की ओर देख रही है और आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाकर कांग्रेस को मौका देगी। प्रदेश व राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर ही महंगाई पर रोक लग सकेगी। कांग्रेस हर आदमी के हित के बारे में सोचती है और उसके हिसाब से ही नीति कर कोई भी फैसला लेती है। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, युवा शहराध्यक्ष उजैर दिलशाद, सुषमा शर्मा, शकील खान, मुकेश वाष्र्णेय, मोहम्मद दानिश खान, डूंगर सिंह, प्रदीप लोधी, वसीम मलिक, बिजेंद्र सिंह बघेल, बंटी कुमार, साबिर अहमद, राहुल शर्मा, नियामत अली, सागर सिंह तोमर, अश्विनी यादव, जमीर अहमद, डा. धर्मेंद्र लोधी, बाबुद्दीन अब्बासी, शीलू चंदेल, दिनेश चन्द्र शर्मा, शाहिद खान, नाहर सिंह कठेरिया, सुनील कुमार जाटव, आमिल हुसैन, अमजद अली सिद्दीकी, मोहनलाल पप्पू, शाहबाज जियाउद्दीन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी