अलीगढ़ में कांग्रेसियों ने श्रद्धाभाव से मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

Valmiki Jayanti in Aligarhजिलाध्यक्ष ने कहा देश में समय-समय पर अनेक महापुरुष और संत हुए जिन्होंने मानव जाति का मार्गदर्शन किया और सही रास्ता दिखाया।महर्षि वाल्मीकि भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे जिनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:52 PM (IST)
अलीगढ़ में कांग्रेसियों ने श्रद्धाभाव से मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती
बुधवार को कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक व धूमधाम से मनाई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती बुधवार को कांग्रेसियों ने श्रद्धापूर्वक व धूमधाम से मनाई। कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन व सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी के संयुक्त नेतृत्व में रेलवे रोड जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेसियों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

रामायण के हर पात्र से लें सीख

जिलाध्यक्ष ने कहा, देश में समय-समय पर अनेक महापुरुष और संत हुए, जिन्होंने मानव जाति का मार्गदर्शन किया और सही रास्ता दिखाया।महर्षि वाल्मीकि भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे, जिनके सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। महर्षि वाल्मीकि राम के चरित्र को वाल्मीकि रामायण के रूप में रचा। इससे पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए धर्म का मार्ग प्रशस्त हुआ। शेरपाल सिंह सविता व विनोद पांडे ने कहा, महर्षि के जीवन सभी के लिए प्रेरणाश्रोत है। हमें रामायण के हर पात्र से सीख लेनी चाहिए।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर अनिल चौहान, सुषमा शर्मा, रमेश शर्मा, सागर सिंह तोमर, एडवोकेट सुशील गुप्ता, दिनेश शर्मा, अनीता करोतिया, शाहिद खान, हाजी सुलेमान, अमित सिंह, वीरी सिंह बंजारा, सोमवीर सिंह, राजकुमारी, विजय सारस्वत, साबिर अहमद, धर्मेंद्र लोधी, चौधरी जयपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, दिनेश शर्मा, अरविंद शर्मा, राजवीर शर्मा, मुकेश दुबे, मोहम्मद अनवर, साहिल खान आदि उपस्थित रहे।

महिलाओं को 40 फीसद सीटों के ऐलान पर जश्न

कांग्रेस की राष्ट्रीय महसचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं को 40 फीसद सीटों पर चुनाव लड़ाने के एेलान से पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुधवार को कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन ने कहा, प्रियंका का संदेश ‘कि लड़की है लड़ सकती है’ से महिलाओं को प्रदेश व देश में सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। कांग्रेस ही नहीं, देश की जनता ने फैसले का स्वागत किया है। यह उनकी दूरदर्शिता कापरिचायक है। जिसमें निकट भविष्य में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी