आगरा में पुलिस की पिटाई से मौत होने पर गुस्साए कांग्रेसी

आगरा पुलिस की हिरासत में वाल्मीक समाज के युवक की मौत व पीड़ित परिवार से प्रियंका गांधी को न मिलने देने पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:53 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:53 PM (IST)
आगरा में पुलिस की पिटाई से
मौत होने पर गुस्साए कांग्रेसी
आगरा में पुलिस की पिटाई से मौत होने पर गुस्साए कांग्रेसी

जासं, अलीगढ़: आगरा पुलिस की हिरासत में वाल्मीक समाज के युवक की मौत व पीड़ित परिवार से मिलने जाती प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी से गुस्साए कांग्रेसियों ने बुधवार को यहां भी विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला फूंका तो वाल्मीक समाज के नेताओं ने अचल मार्ग पर धरना दिया।

युवा कांग्रेसियों का हाईवे पर हंगामा

यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक के नेतृत्व में खैर हाईवे पर योगी सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने दूसरी बार हमारी नेता प्रियंका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रशासन को यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ता बदलती रहती है। जिला उपाध्यक्ष शुभम सिंह, जिला महासचिव उपेंद्र दुबे, अमन टुंडा, ध्वनि पंडित, वरुण शर्मा, प्रवक्ता रेयान, सचिव मशाहिद, करन, अमन, अजय आदि मौजूद रहे।

पुलिस हिरासत में मौत निदनीय

पूर्व जिला महामंत्री नितिन चौहान वाल्मीकि के नेतृत्व में पार्टी नेता व समाज के लोग बुधवार शाम अचलताल पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। नितिन चौहान वाल्मीकि ने कहा, योगी सरकार में कानून के रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। रामगोपाल रैना, वीरी सिंह बंजारा, नाहर सिंह कठेरिया, शिवम धूरी, आशीष कुमार, अनिता करोतिया, शेखर वाल्मीकि, मुस्ताक अहमद आदि मौजूद रहे।

आगरा पहुंचे कांग्रेसी

प्रियंका गांधी वाड्रा को रोके जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा. संतोष सिंह जादौन व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी अपने साथियों के साथ आगरा पहुंच गए। प्रियंका को आगरा जाने की अनुमति दिए जाने पर कांग्रेसी उत्साह से भर गए। डा. शेरपाल सिंह सविता, समसुल खान, सागर सिंह तोमर, नन्नू मलिक, पायल चौधरी, शाहिद खान, जमील अहमद, डा. जमीर अहमद, डा. साजिद चौधरी, अब्दुल सबुर, गौरव आदि आगरा पहुंचे।

निदनीय व शर्मनाक कृत्य

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा, उत्तर प्रदेश पुलिस का शर्मनाक कारनामा जनता के सामने आया है। पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जा रहीं प्रियंका को हिरासत में लेना अत्यंत ही निदनीय और शर्मनाक कृत्य है।

प्रदेश में जंगलराज

कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा, प्रदेश में जंगलराज है। बेलगाम पुलिस मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों को ही कत्ल करती है। पीड़ित परिवार से मिलने जाती प्रियंका वाड्रा को फिर रोका गया।

chat bot
आपका साथी