Politics : आगामी चुनाव के लिए संगठन को धार देगी कांग्रेस Aligarh news

जनपद में अपनी खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस संगठन को धार देगी। इसके जरिए सत्ता में वापसी की कवायद शुरू हो गई। सोमवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में मिशन 2022 पर गंभीर मंथन हुआ।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 10:14 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 01:18 PM (IST)
Politics : आगामी चुनाव के लिए संगठन को धार देगी कांग्रेस Aligarh news
जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में मिशन 2022 पर गंभीर मंथन हुआ।

अलीगढ, जेएनएन।  जनपद में अपनी खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस संगठन को धार देगी। इसके जरिए सत्ता में वापसी की कवायद शुरू हो गई। सोमवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में मिशन 2022 पर गंभीर मंथन हुआ। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर जाने का निर्णय लिया गया।

एकजुटता पर जोर देते हुए संगठन की मजबूती पर चर्चा

रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में सर्व प्रथम नवनियुक्त जिला व महानगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इसके बाद एकजुटता पर जोर देते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा शुरू हुई। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह एडवोकेट ने कहा कि सभी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। जो वरिष्ठ नेता स्वंय को उपेक्षित समझकर पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने उपस्थित नहीं हो रहे हैं, उनके घर पहुंचकर मनाने व कमेटी में समायोजन करने का काम किया जाएगा । प्रत्येक ब्लाक व नगर पंचायत अध्यक्षों को सक्रिय व जनसंपर्क कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को गतिशील बनाया जाएगा । अब पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का खुले मंच से विरोध करेगी। महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने कहा, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए अभियान चलेगा।

हर रविवार को होगी बैठक

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की गतिशीलता के लिए प्रत्येक रविवार को बैठक अनिवार्य कर दी गई है। कांग्रेस जनता की लड़ाई सड़कों पर लड़ेगी। समस्य कार्यक्रम सुभाष रोड कार्यालय से संचालित होंगे। संगठन में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। जो कांग्रेस की छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संचालन शेरपाल सिंह सविता ने किया। इस दौरान सुरेश लोधी, सोमवीर सिंह,वीरी सिंह बंजारा, ठाकुर अमित सिंह, सागर सिंह तोमर,समसुल खान,अनवर अकील, दीपक भारद्वाज, शाहिद खान, ओम प्रकाश भारती, दिनेश शर्मा, कमल कांत शर्मा, मुकेश दुबे, अनुराग सिंह, हनी, सुरेश कश्यप, राज दिवाकर, मुकेश कुमार, बृजेश, रमेश ठाकुर, प्रवीन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी