Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, रणनीति तय Aligarh News

पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अब कमरकस ली है। पार्टी के नेता इसे विधानसभा चुनाव का सेमिफाइनल मान रहे हैैं। इसी हिसाब से तैयारी की जा रही हैैं। चुनाव में भाजपा सपा बसपा का मुकाबला करने के लिए रणनीति बना ली गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 08:32 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 08:32 AM (IST)
Panchayat Chunav 2021: पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, रणनीति तय Aligarh News
पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अब कमरकस ली है।

अलीगढ़, जेएनएन। पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अब कमरकस ली है। पार्टी के नेता इसे विधानसभा चुनाव का सेमिफाइनल मान रहे हैैं। इसी हिसाब से तैयारी की जा रही हैैं। चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा का मुकाबला करने के लिए रणनीति बना ली गई है।  मुकाबले के प्रत्याशियों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे प्रत्याशियों की पार्टी की ओर से आर्थिक मदद की जाएगी। चुनाव के कार्य को संभालने के लिए पार्टी के जिला प्रभारी मुकेश धनगर और सह प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी शुक्रवार से अलीगढ़ में डेरा डालेंगे।

मांग पर आएंगे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी

तैयारियों को लेकर बुधवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में अलीगढ़ जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह व जिला प्रभारी मुकेश धनगर ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से हर वार्ड के प्रत्याशियों को प्रचार सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पंचायत सदस्य के  उम्मीदवारों को पूरी ताकत से लड़ाया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों को पार्टी की ओर से होॄडग उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका डिजाइन लखनऊ से आएगा। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय नेताओं के फोटो के अलावा 10 नेताओं के और फोटो होंगे, जिनके नाम स्थानीय स्तर पर तय किए जाएंगे। कांग्रेस पंचायत चुनाव में प्रदेश स्तरीय स्टार प्रचारक भी मैदान में उतारेगी। इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारी स्थानीय मुद्दे व समस्याओं का ब्यौरा भी रखेंगे। यह विकास खंड स्तर पर पंचायत करेंगे। चौपाल लगाएंगे। पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने बताया कि हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, प्रतिमा सिंह, गिरवर शर्मा, अश्वनी शर्मा, ठा. संतोष सिंह जैसे तमाम पार्टी के वरिष्ठ नेता एक साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जल्द ही जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। 

 जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों को पार्टी आॢथक मदद करेगी। गरीब, मजदूर, किसान सभी वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वालों को चुनाव में उतारा जाएगा।

- मुकेश धनगर, जिला प्रभारी, कांग्रेस

chat bot
आपका साथी