कांग्रेस का गृहकर व यूजर्स चार्ज के विरोध में प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में गृहकर की दरों में वृद्धि व निजी व्यावसायिक परिसरों पर यूजर चार्ज लगाने के विरोध में कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 08:55 PM (IST)
कांग्रेस का गृहकर व यूजर्स चार्ज के विरोध में प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस का गृहकर व यूजर्स चार्ज के विरोध में प्रदर्शन,राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ [जेएनएन]: नगर निगम क्षेत्र में गृहकर की दरों में वृद्धि व निजी व्यावसायिक परिसरों पर यूजर चार्ज लगाने के विरोध में कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में मैरिस रोड स्थित धर्मपुर कोर्टयार्ड में प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भगवान राम ने कभी किसी का अपमान नहीं किया

पूर्व विधायक बंसल ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को इतने आर्थिक बोझ से दबा देना चाहती हैं, जिससे उसके समक्ष खड़ी न हो सके। लॉकडाउन में अधिकांश कारोबार बंद रहे हैं और नगर निगम ने गृहकर तो बढ़ाया ही, यूजर चार्ज भी लगा दिया। बंसल ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर पर हमेशा यही कहा कि सर्वोच्च न्यायालय को जो फैसला आएगा, उसका सम्मान होगा। भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं और हमें खुशी है कि मंदिर का निर्माण होने जा रहा है, मगर भगवान राम ने कभी किसी का अपमान नहीं किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर निगम के गृहकर जीएम विनय कुमार राय को दिया। इस मौके पर शालिनी चौहान, ज्ञानप्रकाश सक्सेना, सुलेमान मलिक, सोमवीर ङ्क्षसह, हिमांशु दिनेश, डॉ. धर्मेंद्र लोधी, शाहिद खान, आनंद बघेल, अनिल ङ्क्षसह चौहान, सागर ङ्क्षसह तोमर, कृष्णप्रताप ङ्क्षसह, प्रदीप रावत, विन्सेंट जोयल, डॉ. राकेश सारस्वत, बॉबी वसी आदि मौजूद रहे।  
प्रदेश में जंगलराज : वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष ङ्क्षसह जादौन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। अपराधियों में कानून का भय नहीं है। उसी का परिणाम है कि बदमाशों ने बिजनौर के न्यायालय में घुसकर मुल्जिम की हत्या कर दी।

chat bot
आपका साथी