30 अक्टूबर को अलीगढ़ आएगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

जिला कांग्रेस कार्यालय पर तैयारियों को लेकर की गई बैठक।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 09:28 PM (IST)
30 अक्टूबर को अलीगढ़ आएगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा
30 अक्टूबर को अलीगढ़ आएगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : सात प्रतिज्ञा लेकर बाराबंकी से निकला कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी रथ 30 अक्टूबर को अलीगढ़ पहुंचेगा। कांग्रेस ने इसे प्रतिज्ञा यात्रा का नाम दिया है। प्रतिज्ञा यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा स्वयं होंगी या नहीं, इसे लेकर अभी ऊहापोह की स्थिति है। बहरहाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

बुधवार को जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रदेश महासचिव व अलीगढ़ जनपद के प्रभारी मुनेंद्र सूद वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद सीटों पर हिस्सेदारी, इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक छात्राओं को स्कूटी, सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ, 2500 में गेहूं-धान, 400 पाएगा गन्ना किसान, बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया माफ, कोरोना की आर्थिक मार-परिवार को देंगे 25 हजार व 20 लाख को सरकारी रोजगार देने की प्रतिज्ञा लेकर जनता के बीच है। 30 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा के लिए अभी से तैयारी में जुट जाएं।

सह सचिव मुकेश धनगर ने कहा, टिकट के दावेदार यात्रा को सफल बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झांक दें। किसान, मजदूर व महिलाओं को इस रथ यात्रा में शामिल कराएं। पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी ने कहा, कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। इतिहास इसका गवाह है। कांग्रेस ने जनता से जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा किया था। मौजूदा सरकार आश्वासन देकर रह जाती है।

जिलाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन व महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने बताया प्रतिज्ञा यात्रा सुबह साढ़े नौ बजे से प्रारंभ होगी। अंत में सभी को जिम्मेदारी बांटी गईं। इस मौके पर सुशील गुप्ता एडवोकेट, डा. शेरपाल सिंह सविता, मनोज सक्सेना, अनीता करोतिया, सुषमा शर्मा, बेबी जॉन,कंछी लाल भारती, जमील खान, धनेश शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, दिनेश शर्मा, भूरा पंडित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी