कांग्रेसियों ने मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ Aligarh news

कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं की विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुरेश लोधी व संचालन पीसीसी सदस्य वीरी सिंह बंजारा ने किया।

By Parul RawatEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 12:58 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 01:00 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ Aligarh news
कांग्रेसियों ने मनाई भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर रविवार को कांग्रेस की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला कार्यालय पर वरिष्ठ नेताओं की विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सुरेश लोधी व संचालन पीसीसी सदस्य वीरी सिंह बंजारा ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष गिरवर शर्मा व अन्य कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। गिरवर शर्मा ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में अलीगढ के क्रांतिकारी भी शामिल रहे।  रेलवे स्टेशन समेत अनेक स्थान पर बम धमाके हुए। ठा. टोडर सिंह, मलखान सिंह, इदरीश कुरैशी, हाफिज उस्मान, चंद्रभान गुप्ता, राम चन्द पंत आदी ने अहम भूमिका निभाई। मोहन लाल गौतम एवं जमुना प्रसाद पाठक को अंग्रेजों ने नजरबंद कर दिया। सुरेश लोधी व असद फारुक ने कहा कि आजादी की चिंगारी को गतिशील बनाने के लिये अल्पसंख्यक व दलितों ने जोश के साथ  भाग लिया। अनेक क्रांतिकारियों ने यातनाए सहीं।

तिरंगा झंडा फहराया

अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष्य में अयोध्या कुटी मैरिस रोड पर तिरंगा झंडा फहराया और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी का बहुत ही महत्वपूर्ण मोड़ था। महात्मा गांधी के आह्वान पर देश की जनता अंग्रेजों के खिलाफ पूरी शिद्दत से खड़ी हो गई। आज अपने ही शासक देश को गुलाम बनाने पर तुले हैं। अंत में भारतीय युवा कांग्रेस के 60वें स्थापना दिवस भी मनाया गया। सुशील गुप्ता, शाहिद खान, एसएम शेहरोज, कृष्णप्रताप सिंह, प्रदीप रावत, सागर स‍िंंह तौमर, रवि बघेल, उमेश अग्रवाल, हेमप्रकाश सैनी, भानुप्रकाश शर्मा, श्रीकृष्ण सैनी, पिंकू बघेल आदि मौजूद रहे।

ध्वज वंदना की गई

कांग्रेस सेवा दल के शहराध्यक्ष शाहिद खान के नेतृत्व में नई बस्ती स्थित कैंप कार्यालय पर ध्वज वन्दन कार्यक्रम हुआ। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के 78 वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को स्मरण करते हुए कृतित्व पर चर्चा की गई। मोहम्मद गौरी, शब्बीर भाई, गोविंद वर्मा, वासित अली, हाजी रजी भाई, दूल्हे मिया, समी हसन, मम्मा, रशीद आदि मौजूद रहे।

निधन पर शोक

कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रजीत ङ्क्षसह पंडा के आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने कहा है कि पांडा पार्टी के सच्चे सिपाठी थे। भारी जूनून और निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी की जीवन पर्यंत सेवा की।

chat bot
आपका साथी