पालीटिकल टूरिज्म के लिए गिद्ध बनकर नोचने-खसोटने का काम कर ही कांग्रेस Hathras News

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में राजनीति का नया दौर शुरू हो चुका है। पालीटिक टूरिज्म के लिए बल्चर (गिद्ध) बनकर नोचने खसोटने का काम कांग्रेस कर रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 03:45 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 03:45 PM (IST)
पालीटिकल टूरिज्म के लिए गिद्ध बनकर नोचने-खसोटने का काम कर ही कांग्रेस Hathras News
भाजपा कार्यालय पर वार्ता करतीं प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर।

हाथरस, जागरण संवाददाता। भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में राजनीति का नया दौर शुरू हो चुका है। पालीटिक टूरिज्म के लिए बल्चर (गिद्ध) बनकर नोचने खसोटने का काम कांग्रेस कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता महामेधा नागर भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थी।

भाजपा की बताईं उपब्‍धियां

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण पर कहा कि राजस्थान व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने पिछले चुनाव में कितनी महिलाओं को टिकट दी है। राजस्थान में महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को स्कूटी और स्मार्ट फोन की बात पर भी तंज कसा। सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज राम और ब्राह्मण समाज की उन्हें भी याद आ रही हैं, जबकि कारसेवकों पर सपा सरकार में गोलियां चलवाईं गई थीं। भाजपा की सरकार डबल इंजन सरकार साबित हुई है और प्रदेश में विकास कराया है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि कुशीनगर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू कर पूर्वांचल में विकास को बढ़ावा दिया है। उज्जवला योजना, शौचालय निर्माण के अलावा कई योजनाओं से आम लोगों तक पहुंचकर लाभ दिया है। भाजपा विकास और जनहित के कार्य के आधार पर सरकार बनाएगी।

भाजपा के फ्रंटल संगठनों की मदद ली जाए

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित मीडिया कार्यशाला में उन्होंने कहाकि एबीवीपी में जिस तरह एक अंजान को दोस्त और फिर कार्यकर्ता बनाने की नीति रही है, ठीक उसी तरह लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करना है। इसके भाजपा के फ्रंटल संगठनों की भी मदद ली जाए। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रोनिक मीडिया और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, भाजपा नेता सुनील पांडे, चेयरमैन आशीष शर्मा व मीडिया प्रभारी विवेक वार्ष्णेय मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी