कांग्रेस महासचिव प्रियंका के फैसले का स्वागत, लखनऊ पहुंचीं महिला दावेदार Aligarh news

कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटें महिलाओं के लिए रखने का ऐलान किया है। जनपद से कई महिला दावेदारों ने पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचकर प्रियंका गांधी से भेंट की।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:20 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:46 AM (IST)
कांग्रेस महासचिव प्रियंका के फैसले का स्वागत, लखनऊ पहुंचीं महिला दावेदार Aligarh news
कांग्रेस महासचिव ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटें महिलाओं के लिए रखने का ऐलान किया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटें महिलाओं के लिए रखने का ऐलान किया है। 15 नवंबर तक आवेदन भी मांग लिए हैं। मंगलवार को जनपद से कई महिला दावेदारों ने पूर्व प्रदेश महासचिव रूही जुबैरी के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचकर प्रियंका गांधी से भेंट की।

महिला सशक्‍तिकरण के नाम पर भाषणबाजों को दिखाया आइना

रूही जुबैरी ने कहा, प्रियंका गांधी वाड्रा का यह फैसला निश्चित रूप से महिलाओं के लिए बड़े सम्मान की बात है। कांग्रेस जो कहती है, वह करती है। कांग्रेस राजनीति में महिलाओं की सशक्त भूमिका को लेकर गंभीर है। राष्ट्रीय महासचिव ने सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा करके बेहद साहसिक व महिलाओं को गौर्वान्वित करने वाला कार्य किया है। उन लोगों को भी आइना दिखाया है, जो केवल महिला सशक्तिकरण के नाम पर केवल कोरी भाषणबाजी करते हैं, लेकिन धरातल पर सब खोखला साबित होता है। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह एक नए युग की शुरुआत है। प्रदेश की महिलाएं कांग्रेस के साथ हैं।

नारी सम्‍मान की लड़ाई लड़ रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रतिमा सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा नारी सम्मान की लड़ाई लड़ रही हैं। भाजपा राज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। हाथरस समेत कई जिलों की घटनाएं इसका बड़ा उदाहरण हैं। सरकार ने वायदे तो किए लेकिन आज तक पूरे नहीं हुए। लोग भाजपा को पहचान गए हैं। उनके सामने कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है। उम्मीद है इस बार कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। मोहम्मद जियाउद्दीन राही ने भी फैसले को सराहा। सुषमा शर्मा ने दावेदारी की।

ये लोग रहे उपस्‍थित

शहर विधानसभा सीट से टिकट की दावेदार यज्ञा अग्रवाल व सागर सिंह तोमर के साथ नन्नू मालिक, मोहसिन कुरैशी, आशीष कुमार सिंह, सुमन कुमारी, कैलाश चंद, भूरी देवी, सायरा बानो आदि मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी