अलीगढ़ में जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 17 समर्थित प्रत्याशी

ये नाम हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल जिला प्रभारी मुकेश कुमार धनगर व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद की रायशुमारी के बाद तय किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:07 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:07 PM (IST)
अलीगढ़ में जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस 
ने घोषित किए 17 समर्थित प्रत्याशी
अलीगढ़ में जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस ने घोषित किए 17 समर्थित प्रत्याशी

जासं, अलीगढ़ : कांग्रेस ने गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य के लिए 17 समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा की है। अतरौली क्षेत्र के वार्ड छह से संगीता राजपूत को उतारा है। इस वार्ड से भाजपा के स्थानीय राष्ट्रीय नेता के स्वजन को चुनाव लड़ाने की चर्चा है। ये नाम हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, जिला प्रभारी मुकेश कुमार धनगर व महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद की रायशुमारी के बाद तय किए गए हैं।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने रेलवे रोड स्थित पर्टी कार्यालय पर मीडिया को बताया कि वार्ड छह से पार्टी की जिला सचिव संगीता राजपूत, 10 से कमलेश देवी, 14 से अनीता देवी, 15 से नसरीन, 17 से हेमंत सूर्यवंशी, 20 से सावित्री देवी, 21 से चेतना चौधरी, 22 से ललित भारद्वाज, 30 से विकास पचौरी, 31 से सुरेश चंद्र प्रजापति पार्टी के समर्थित उम्मीदवार होंगे। वार्ड 33 से रजनी देवी, 34 से मंजू चौधरी, 35 से राजकुमारी, 36 से आशा, 37 से भूदेवी बघेल, 39 से अजय कुमार व वार्ड 40 से ओमप्रकाश भारती कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार होंगे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जातीय संतुलन के साथ कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी है। कांग्रेस अपने बूते पर सभी 47 वार्ड से प्रत्याशी उतारने जा रही है। जिला प्रभारी मुकेश कुमार धनगर ने कहा कि पंचायत चुनाव ठोस रणनीति के तहत लड़ने जा रहे है। महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद को चुनाव कंट्रोल रूम का संयोजक बनाया है। पत्रकार वार्ता में जिला उपाध्यक्ष अनवर अकील, अमित सिंह, जिला महासचिव दिनेश शर्मा, बाबी वशी, अजय धनगर समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी