हाथरस में पंचायत चुनाव के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में टकराव, पथराव, तोड़फोड़

मुरसान के गांव नगला गोपी से दो प्रत्याशी प्रधान पद पर खड़े हुए थे। गुरुवार शाम को मतदान खत्म हो जाने के बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच कहासुनी हो गई। तब तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:28 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:28 PM (IST)
हाथरस में पंचायत चुनाव के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों में टकराव, पथराव, तोड़फोड़
मुरसान के गांव नगला गोपी से दो प्रत्याशी प्रधान पद पर खड़े हुए थे।

हाथरस, जेएनएन। मुरसान के गांव नगला गोपी से दो प्रत्याशी प्रधान पद पर खड़े हुए थे। गुरुवार शाम को मतदान खत्म हो जाने के बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच कहासुनी हो गई। तब तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। शुक्रवार की सुबह मुरसान कस्बे के बाजार में दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आ गए। गाली गलौच के बाद जमकर मारपीट हुई। पथराव हो जाने से बाजार में भगदड़ मच गई। पथराव में एक पक्ष की कार क्षतिग्रस्त हो गई। मारपीट और पथराव की घटना में दोनों पक्षों के तीन दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मुरसान पुलिस ने बड़ी मुश्किलों के बाद जाकर मामले को शांत कराया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर कराया गया है।

मुरसान कोतवाली के गांव नगला गोपी में गुरुवार को प्रधानी के चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई कहासुनी ने शुक्रवार को बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों के समर्थक शुक्रवार को मुरसान के छोटे बाजार में आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इस दौरान एक पक्ष के लोगों की कार को भी दूसरे पक्षा के लोगों ने तोड़ दिया। विवाद में 20 के करीब लोग घायल हुए हैं। नगला गोपी में प्रधान पद पर धर्मवीर सिंह और चंद्रभान सिंह आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। गुरुवार काे दोनों के समर्थकों में चुनाव के दौरान कहासुनी हो गई थी। तब गांव के लोगों ने समझाबुझाकर मामले को शांत करा दिया था। चुनाव संपन्न हो गया था। शुक्रवार को एक पक्ष का युवक परिवार की महिला को डॉक्टर को दिखाने मुरसान आया हुआ था। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के लोग वहां आ गए। उन्होंने युवक को घेर लिया। उसने घटना की जानकारी गांव में अपने परिवार के लोगों को दी। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग मुरसान के छोटे बाजार में इकट्ठे हो गए। लाठी-डंडे लेकर मुरसान के छोटे बाजार में आपस मे भिड़ गए। पथराव होने से वहां भगदड़ मच गई। पास में एक कोल्ड डि्रंंक की दुकान से बोतले उठाकर फेंकी गईं। टकराव के दौरान दुकानदार दहशत में आ गए और बाजार बंद कर दिया। दोनों पक्षों से स्कॉर्पियो, आई-20 कारें और बुलट में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने लाठियां फटकराकर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस के आने के बाद बाजार खुल सका। एक पक्ष से चंद्रकांत, राहुल, जितेंद्र, धर्मेंद्र, ओमवीर, सत्येंद्र, विजयपाल सहित अन्य लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से अजीत, रंजीत, शैलेंद्र, कन्हैया, अमन, महिपाल, हरेंद्र, संजू, संजय, नरेंद्र, हरेंद्र, विनोद सहित अन्य लोग घायल हो गए। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रधानी के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जनिा मेडिकल कराया जा रहा है। दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी