Coronavirus Alert in Aligarh: सक्षम व्यक्ति कोरोना वैक्सीन का खर्चा खुद वहन करें

भीड़ के चलते टीका लगाना मुश्किल हैै सकता हैै। ऐसे में अलीगढ़ हेल्पलाइन के संस्थापक राज सक्सेना ने सक्षम व्यक्तियों से टीके का खर्च खुद वहन करने को कहा है। जिससे सरकार पर अधिक भार न पड़े। साथ ही सभी को आराम से टीका लग भी जाए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:36 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:36 PM (IST)
Coronavirus Alert in Aligarh: सक्षम व्यक्ति कोरोना वैक्सीन का खर्चा खुद वहन करें
भीड़ के चलते टीका लगाना मुश्किल हैै सकता हैै।
अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना के कहर के बाद से अब हर किसी का ध्यान टीकाकरण की ओर जा रहा है। ऐसे में हजारों की संख्या में लोग सरकारी अस्‍पताल जाएंगे। भीड़ के चलते टीका लगाना मुश्किल हैै सकता हैै। ऐसे में अलीगढ़ हेल्पलाइन के संस्थापक राज सक्सेना ने सक्षम व्यक्तियों से टीके का खर्च खुद वहन करने को कहा है। जिससे सरकार पर अधिक भार न पड़े। साथ ही सभी को आराम से टीका लग भी जाए।
कोरोना टीके का खर्च स्वयं उठाएं
 राज सक्सेना ने कहा कि कोरोना के कहर से देश संकट में है। आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ेगा। इसलिए हमें चाहिए कि हम सब मिलकर राष्ट्र को मजबूत करने का काम करें। हालांकि, देश के लोगों ने समय आने पर ऐसा काम किया भी है। पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सक्षम लोगो ने गैस सिलिंडर की सब्सिडी छोड़ दी थी। अब समय आ गया है जब हम इसी तरह का कदम उठाएं। राज सक्सेना ने कहा कि जिले के सक्षम लोग कोरोना टीके का खर्च स्वयं उठाएं, वह सरकारी केंद्रों पर फ्री में न लगवाएं। उन्होंने कहा कि देश पर जब भी संकट आया है, तमाम देशभक्तों ने आगे बढ़कर उसका समाधान निकाला है। आज कोरोना के कहर से देश बुरी तरह से प्रभावित हाे चुका है। स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। मरीजों की सुविधा के लिए नित नए साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देश में अचानक आक्सीजन को लेकर हाहाकार मच गया, यह सरकार के लिए नई मुसीबत थी। 
chat bot
आपका साथी