Decision in Commissioner Meeting: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जंग, दो अक्टूबर तक मुक्त होंगे सभी गांव Aligarh News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए 2019 में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम छेड़ने का एलान किया था। इसके बाद कई स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर अंकुश के लिए प्लान बनाया गया। अब जिले में भी इसकी शुरुआत हो गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:16 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:16 AM (IST)
Decision in Commissioner Meeting: सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जंग, दो अक्टूबर तक मुक्त होंगे सभी गांव Aligarh News
यह निर्णय कमिश्‍नर गौरव दयाल की अध्‍यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक में लिया गया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर अब पंचायती राज विभाग ने भी सिंगल यूजप्लास्टिक के खिलाफ जंग छोड़ दी है। अब शुक्रवार से जिले भर में इसके लिए अभियान शुरू होने की उम्‍मीद है। इसमें सफाई कर्मियों की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरुक करने के साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक को कूड़े के ढेर एवं नालियों से एकत्रित करेंगे। एक अक्टूबर को सभी गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक की शव यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सभी पंचायतों से प्रमाण पत्र लिए जाएंगे। यह निर्णय कमिश्‍नर गौरव दयाल की अध्‍यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक में लिया गया। बाद में डीएम की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए।

प्‍लास्‍टिक कचरा एकत्रित होगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए 2019 में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम छेड़ने का एलान किया था। इसके बाद कई स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर अंकुश के लिए प्लान बनाया गया। अब जिले में भी इसकी शुरुआत हो गई है। डीएम सेल्वा कुमारी जे की ओर से एक आदेश जारी हुआ है। इसमें सभी ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसमें सफाई कर्मी गांव-गांव जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक का कचरा एकत्रित करेंगे। लोगों में जन जागरुकता लाएंगे। 30 सितंबर तक यह अभियान चलेगा। इसके बाद एक अक्टूबर को ग्राम पंचायत से एकत्रित प्लास्टिक की शव यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद इस कचरे को जिला स्तर पर प्लास्टिक कचरा प्रबंधन ईकाइ पर एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक ब्लाक पर तीन ग्राम पंचायतों के तीन सफाई कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जनजागरुकता लाना है।

दो अक्टूबर से शुरू होगा ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन

 पंचायती राज विभाग की तरफ से जिले में ठोस एवं अपशिष्ठ प्रबंधन के लिए कुल 38 पंचायतों का चयन हुआ है। अब इन गांव में दो अक्टूबर तक इस पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 में आवंटित 13 हजार के करीब शौंचालयों का निर्माण भी इसी दिन तक हर हाल में पूरा करना है।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर अंकुश लगाने के लिए मुहिम शुरू हो गई है। एक अक्टूबर तक इसके लिए जिले में अभियान चलाया जाना है। वहीं, दो अक्टूबर तक चयनित 38 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन का भी कार्य शुरू हो जाएगा।

धनंजय जायसवाल, डीपीआरओ

प्रधानों का आज से शुरू होगा प्रशिक्षण

अलीगढ़ : गांवों में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू कराया गया है। गुरुवार से जिले में प्रशिक्षण की शुरुआत हो जाएगी। 13 अक्टूबर तक ब्लाकवार इस प्रशिक्षण का आयोजन होगा। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण रहेगा। डीपीआरओ ने बताया कि 17 व 18 सितंबर को अतरौली, 20 व 21 को बिजौली, 22 व 23 को चंडौस, 24 व 25 को धनीपुर, 27 व 28 को गंगीरी, 29 व 30 सितंबर को गोंडा, एक व चार अक्टूबर को इगलास, पांच व छह अक्टूबर को जवां, सात व अज्ञइ को खैर, नौ व 11 अक्टूबर को लोधा व 12 व 13 अक्टूबर को टप्पल में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 व 16 सितंबर को अकराबाद के प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन वह स्थगित कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि एक बैच में अधिकतम 50 प्रधान सहभागिता करेंगे। लखनऊ से ट्रेनर भी इन्हें विकास के गुर सिखाएंगे। वीडियो फिल्म के माध्यम से भी प्रशिक्षण मिलेगा। एक प्रधान के प्रशिक्षण पर करीब 300 रुपये की धनराशि खर्च होगी।

मिशन शक्ति में भी आयोजित होंगे प्रधान सम्मेलन

अलीगढ़ : मिशन शक्ति अभियान के तृतीय फेज में जिले के विभिन्न ब्लाकों में प्रधान सम्मेलनों का आयोजन होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वाबलंबन के लिए मिशन शक्ति में प्रधान सम्मेलन होंगे। सभी कार्यक्रमों के लिए स्थानों का चयन हो गया है।

chat bot
आपका साथी