Aligarh Commissioner CNTC Cell : अवैध वसूली में अलीगढ़, एटा व कासगंज के आठ कर्मचारियों पर कार्रवाई, तीन की सेवा समाप्त, जानिए विस्‍तार से

Aligarh Commissioner CNTC Cell मंडल में अवैध वसूली के मामलों में बड़ी कार्रवाई हुई है। मंडलायुक्त गौरव दयाल के निर्देशों पर मंडल के अलग-अलग जिलों में आठ कर्मचारी नप गए हैं। इनमें संविदा के तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:19 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:19 AM (IST)
Aligarh Commissioner CNTC Cell : अवैध वसूली में अलीगढ़, एटा व कासगंज के आठ कर्मचारियों पर कार्रवाई, तीन की सेवा समाप्त, जानिए विस्‍तार से
मंडल में अवैध वसूली के मामलों में बड़ी कार्रवाई हुई है।

 अलीगढ़, जेएनएन। मंडल में अवैध वसूली के मामलों में बड़ी कार्रवाई हुई है। मंडलायुक्त गौरव दयाल के निर्देशों पर मंडल के अलग-अलग जिलों में आठ कर्मचारी नप गए हैं। इनमें संविदा के तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्त हो गई है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। अन्य चार कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र व विभागीय कार्रवाई हो रही हैं। इन संबंधित कर्मचारियों के पटल भी परिर्वतन कर दिए गए हैं।

रंग ला रहा कमिश्‍नर का से नो टू करप्‍शन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने पिछले दिनों भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने के लिए सीएनटीसी (से नो टू करप्शन) नाम के एक गोपनीय सेल का गठन किया था। तीन जून को इसकी शुरुआत हुई थी। यह सेल अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के सभी सरकारी विभागों व सरकारी योजनाओं पर नजर रखती है। सेल द्वारा अब तक मंडल के चारों जिलों में आठ मामले पकड़े जा चुके हैं। इनमें अलीगढ़ व एटा के तीन-तीन व हाथस-कासगंज का एक-एक मामला शामिल है। अब इन सभी मामलों में आरोपित कर्मचारी व अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

इस तरह हुई है कार्रवाई

अलीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, जीपीएफ की धनराशि में अवैध वसूली करने के संबंध में कमल कुमार गुप्ता के आरोप पत्र जारी हुआ है। इन पर 40 हजार रुपये लेने का आरोप है। इसी तरह एटा के सकीट ब्लाक के कर्मचारी आनंद कुमार सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। कासगंज की नगर पंचायत पटियाली में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली के आरोपित संविदा कर्मी रितिक दीक्षित को सेवा से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, बिजली विभाग में कनेक्शन देने के आरोप में अवैध वसूली के आरोप में संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर दी है। अलीगढ़ जिले में हैसियत व चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली के आरोप में प्रदर्शनी कर्मचारी छोटेलाल की भी सेवा समाप्त कर दी गई है। हाथरस में हैसियत व चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली करने वाले पुष्पेंद्र के खिलाफ एसपी को पत्र लिख दिया गया है। पटल सहायक का भी काम बदल दिया गया है। वहीं, एटा में हैसियत व चरित्र प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में संबंधित कर्मी के खिलाफ डीएम की ओर से आरोप पत्र जारी कर दिया है। इसी तजरह बिजली विभाग में मुख्य अभियंता की ओर से एटा में कनेक्शन देने के नाम पर अवैध वसूली के मामले में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

जीरो टालरेंस को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। रिश्वत लेने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। वहीं, अच्छा कार्य करने वाले अफसरों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

गौरव दयाल, मंडलायुक्त

chat bot
आपका साथी