चेहरों को भा रहे रंग-बिरंगे डिजाइनर मास्क, घर में भी बना रहे Aligarh news

दुकानों पर बिक रहे स्टाइलिश और रंग-बिरंगे मास्क। अपनी पसंद के हिसाब से लोग घरों में भी इन्हेंं बना रहे हैं।

By Parul RawatEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:27 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:27 PM (IST)
चेहरों को भा रहे रंग-बिरंगे डिजाइनर मास्क, घर में भी बना रहे Aligarh news
चेहरों को भा रहे रंग-बिरंगे डिजाइनर मास्क, घर में भी बना रहे Aligarh news

अलीगढ़ [जेएनएन]। लोग अब कोरोना के साथ जीने की तैयारी कर चुके हैं। साथ ही विशेषज्ञों और डॉक्टरों की सलाह को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। इसीलिए बाजार में भी स्टाइलिश और डिजाइनर मास्क पहुंच चुके हैं। फैशन डिजाइनर रश्मि आनंद का कहना है कि जब मास्क पहनने ही हैं तो अपनी पसंद के मास्क पहने जाएं। लोगों की इस सोच को कारोबारी भी भांप चुके हैं।

मास्क की ऑनलाइन बिक्री

लोगों की पसंद को देखते हुए ऑनलाइन कंपनियों ने भी डिजाइनर मास्क उपलब्ध कराए हैं। इन्हेंं कॉटन से लेकर खादी और लिनन फैब्रिक में बनाया जा रहा है। रंग-बिरंगे मास्क से लोगों में सकारात्मकता आएगी। साथ ही फैशन का भी यह पर्याय बन रहा है। बाजार में भी कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं। फफाला बाजार स्थित बेस्ट मेडिकल एजेंसी के संचालक मो. आकिब ने बताया कि इनकी मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है। लोग कुछ हटकर और अलग डिजाइन में भी मास्क की मांग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और अलग डिजाइन व रंगों के मास्क पहुंचेंगे। यहां पर लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग मास्क उपलब्ध हैं। कपड़ों के मैचिंग के मास्क भी लोग खूब ले रहे हैं।

घर पर ही तैयार किए स्टाइलिश मास्क

स्वर्ण जयंती नगर निवासी माही अग्रवाल ने खुद ही कॉटन के रंग-बिरंगे मास्क तैयार किए हैं। वे उनकी ड्रेस से भी मैच करते हैं। उनके फ्रेंड सर्कल में भी कई लोगों ने घर पर ही कलरफुल मास्क तैयार किए। इन्हेंं धोकर बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे रुपयों की भी बचत हो जाती है और अपनी पसंद के अनुसार मास्क भी बन जाते हैं।

इस्तेमाल के बाद अच्छे से धोएं

डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि घर में बनाए गए मास्क का इस्तेमाल लोग कोरोना से बचने के लिए कर सकते हैं, लेकिन मास्क को एक बार इस्तेमाल करने के बाद अच्छी तरह धोकर पांच-छह घंटे धूप में सुखाएं। अपना मास्क कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति को पहनने के लिए न दें।

chat bot
आपका साथी