Aligarh Weatherforecast : शीतलहर थमने से नरम हुआ मौसम का मिजाज

शीत लहर थमने से मौसम का तल्ख मिजाज थोड़ा नरम हुआ है। मंगलवार रात हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी थी लेकिन बुधवार सुबह सर्दी का सितम कम था। नौ बजे सूर्य नारायण ने दर्शन दे दिए। धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 06 Jan 2021 10:00 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jan 2021 10:00 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : शीतलहर थमने से नरम हुआ मौसम का मिजाज
शीत लहर थमने से मौसम का तल्ख मिजाज थोड़ा नरम हुआ है।

अलीगढ़, जेएनएन। शीत लहर थमने से मौसम का तल्ख मिजाज थोड़ा नरम हुआ है। मंगलवार रात हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी थी, लेकिन बुधवार सुबह सर्दी का सितम कम था। नौ बजे सूर्य नारायण ने दर्शन दे दिए। धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, कोहरे की संभावना अब बढ़ गई है।

रात का तापमान स्थिर रहेगा 

जनवरी की शुरुआत से मौसम में बदलाव आने लगा था। तेज बारिश और ओलावृष्टि ने जहां किसानों को नुकसान पहुंचाया, वहीं जनजीवन भी प्रभावित हुआ। आसमान में धुंध छायी रही, धूप का असर भी कम था। अब दो दिन से मौसम फिर बदल रहा है। शीत लहर का प्रकोप कम होने से राहत है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोहरा छाएगा और धूप का असर कम होगा। दिन का तापमान एक-दो डिग्री बढ़ सकता है, जबकि रात का तापमान स्थिर रहेगा और ठंड का असर बना रहेगा। तेज बारिश और ओलावृष्टि न हुई तो यह मौसम फसलों के लिए लाभकरी साबित होगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुधीर सारस्वत ने बताया कि किसान कीटनाशक का उपयोग तभी करें, जब फसल में रोग लगने की संभावना नजर आए। जमीन में अभी नमी है, इसलिए सिंचाई की आवश्यकता फिलहाल नहीं है।

chat bot
आपका साथी