पुलिस के हाथ लगे सुराग, किसान की हत्या का जल्द हो सकता है राजफाश Aligarh news

कोतवाली छर्रा क्षेत्र के गांव सिरसा में दो सप्ताह पूर्व नलकूप पर सो रहे किसान की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। संभावना है कि जल्द ही हत्या के राज से पर्दा उठेगा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:37 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:15 AM (IST)
पुलिस के हाथ लगे सुराग, किसान की हत्या का जल्द हो सकता है राजफाश Aligarh news
कोतवाली छर्रा के गांव सिरसा में हुई किसान की हत्‍या में पुलिस को मिले अहम सुराग।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता । कोतवाली छर्रा क्षेत्र के गांव सिरसा में दो सप्ताह पूर्व नलकूप पर सो रहे किसान की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। संभावना है कि जल्द ही हत्या के राज से पर्दा उठेगा। सिरसा गांव के 70 वर्षीय अडीचंद्र पांच भाईयों में चौथे नंबर के व अविवाहित थे। वे छोटे भाई महेंद्र सिंह के साथ रहते थे। छह सितंबर की रात में घर से खाना खाकर बुजुर्ग अपने निजी नलकूप पर सोने चले जाते थे। सुबह जब बुजुर्ग घर न पहुंचे तो भतीजा अनिल कुमार चाय लेकर पहुंचा। जैसे ही वह नलकूप पर पहुंचा तो देखा कि कोठरी में चारपाई पर अडीचंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पेट में दो गोलियां लगी हुई थीं। गले में अंगोछा भी पड़ा हुआ था। 

चल रहा था घरेलू विवाद

अड़ीचंद्र के परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि गांव में उनका एक प्लाट है। जिसको लेकर अड़ीचंद्र का भाई से विवाद चल रहा था। दो माह पहले भी प्लाट की नींव भरवाने को लेकर झगड़ा हुआ था। अड़ीचंद्र के साथ मारपीट भी कर दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या की गई है।

चार बीघा जमीन बेची थी

किसान अड़ीचंद्र समेत पांच भाई हैं। जिसमें बड़े भाई राजेंद्र सिंह की काफी पहले मौत हो चुकी है। एक भाई हरपाल सिंह परिवार से अलग रहते हैं। जबकि अड़ीचंद्र छोटे भाई महेंद्र के पास ही रहते थे। अड़ीचंद्र के नाम पर 13 बीघा जमीन थी। जिसमें से चार बीघा जमीन को वे अपने भाई को बेच चुके थे। नौ बीघा जमीन को छह साल पहले भाई महेंद्र की पत्नी शीला देवी के नाम कर चुके थे।

मिले अहम सुराग

सीओ बरला सुमन कनौजिया ने बताया कि हत्या की वारदात में पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिनका सत्यापन कराया जा रहा है, जल्द ही हत्या का राजफाश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी