हाथरस में गोली लगने से हिंदू युवा वाहिनी के नगर उपाध्यक्ष की गई जान Hathras News

हिंदू युवा वाहिनी के नगर उपाध्यक्ष और आरएसएस के स्वयंसेवक 50 वर्षीय नरेश ङ्क्षसह की मंगलवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। उनके सिर में गोली लगी थी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 07:55 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 07:55 PM (IST)
हाथरस में गोली लगने से हिंदू युवा वाहिनी के नगर उपाध्यक्ष की गई जान Hathras News
हाथरस में गोली लगने से हिंदू युवा वाहिनी के नगर उपाध्यक्ष की गई जान Hathras News

हाथरस जेएनएन: हिंदू युवा वाहिनी के नगर उपाध्यक्ष और आरएसएस के स्वयंसेवक 50 वर्षीय नरेश ङ्क्षसह की मंगलवार देर रात गोली लगने से मौत हो गई। उनके सिर में गोली लगी थी। स्वजनों ने आत्महत्या बताई है और इसके पीछे घरेलू कलह की चर्चाएं हैं। पुलिस को बताए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

परिजनों ने बताया आत्‍महत्‍या 

नरेश सिंह हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ रोड पर नहर के पास पोपिया कोठी में रहते थे। मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे गोली की आवाज सुनकर स्वजन उनके कमरे में गए। फिर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। स्वजन नरेश को अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

एसएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल से आए मीमो के आधार पर पुलिस नरेश के घर गई थी। उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर व एक चला हुआ कारतूस बेड पर पड़ा मिला, जिसे कब्जे में ले लिया है। परिवारीजनों ने आत्महत्या की बात कही है। तहरीर नहीं दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी