शहर को परलोक वाहन की मिलेगी फ्री सेवा, वार्ष्‍णेय युवा संगठन ने बढ़ाया हाथ Aligarh news

अमित सराफ ने कहा कि कोरोना संकट में महानगर के वैन वाले सरकारी व निजीअस्पतालों से शव लाने के मनमाने पैसा वसूल रहे हैं। एक व्यक्ति की संक्रमण से निधन के बाद पैसों के अभाव में एक बेटा अपने पिता का शव ई रिक्शा में लेकर शमशान गृह पहुंचा।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 12:43 PM (IST)
शहर को परलोक वाहन की मिलेगी फ्री सेवा, वार्ष्‍णेय युवा संगठन ने बढ़ाया हाथ Aligarh news
वार्ष्‍णेय युवा संगठन ने महानगर को फ्री परलोक वाहन (शव वैन) की सुविधा दी है।

अलीगढ़, जेएनएन।  वार्ष्‍णेय युवा संगठन ने महानगर को फ्री परलोक वाहन (शव वैन) की सुविधा दी है। शुक्रवार को कोविड की गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रीवार्ष्‍णेय  मंदिर प्रांगण में आयोजित सादा कार्यक्रम में मुख्यअतिथि एडीएम सिटी राकेश मालपानी, शहर विधायक संजीव राजा व संगठन के महानगर अध्यक्ष अमित सराफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संगठन की इस अनूठी पहल व इस सेवा को एडीएम सिटी व शहर विधायक ने सराहा है। इन्होंने कहा कि यह सेवा गरीबों के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।

एंबुलेंस के लिए मनमाना वसूल रहे अस्‍पताल वाले

अमित सराफ ने कहा कि कोरोना संकट में महानगर के वैन वाले सरकारी व निजीअस्पतालों से शव लाने के मनमाने पैसा वसूल रहे हैं। पैसों के अभाव में एक व्यक्ति की संक्रमण से निधन के बाद पैसों के अभाव में एक बेटा अपने पिता का शव ई रिक्शा में लेकर शमशान गृह पहुंचा। इस ह्दय विदारक घटनाक्रम ने संगठन के पदाधिकारियों को झकझौर दिया। तभी तय किया गया, कि संगठन एक वैन फ्री चलाएगा। जिसकी सेवा सुबह आठ से रात आठ बजे तक होगी। इमरजेंसी में भी यह सेवा काम करेगी। संगठन के महामंत्री ने बताया है कि इस सेवा के लिए छह पदाधिकारियों की टीम बनाई है। हेल्प लाइन नंबर पर यह सेवा उपलब्ध होगी। जिसकी पहले सूचना आएगी, उसे यह पहले दी जाएगी। इस मौके पर राजेश सेंचुरी, राहुल स्क्रेप, अनुपम वाष्र्णेय, उमेश सरकोड़ा, गौरव एलड्राप, संतोष डिब्बा, मुकेश, धर्मेंद्र, कपिल आदि मौजूद थे।

फ्री सेवा के लिए डायल करें

राजेश सेंचुरी, 9258010590

अनुपम वाष्र्णेय, 9837374442

राहुल गुप्ता, 9557166566

राजीव वार्ष्‍णेय , 9219634564

शैलेंद्र वाष्र्णेय, 9897216466

मिलिंद वार्ष्‍णेय , 8077443227

chat bot
आपका साथी