नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को पढ़ाया राष्ट्र सेवा और मानवता का पाठ Aligarh News

कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी अपनी टीम का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने शुक्रवार को अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्र सेवा और मानवता का पाठ पढ़ाया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:29 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:29 PM (IST)
नगर आयुक्त ने अधीनस्थों को पढ़ाया राष्ट्र सेवा और मानवता का पाठ Aligarh News
कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी अपनी टीम का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी अपनी टीम का मनोबल भी बढ़ा रहे हैं। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने शुक्रवार को अधीनस्थ अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्र सेवा और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई सेवा और धर्म नहीं होता, हमें गर्व है कि कोरोना योद्धा होने पर। महामारी में मानवता की सेवा के लिए हमें आगे आना होगा, समाज को इस भयानक वायरस से बचाने के लिए नगर निगम की जिम्मेदारियां बेहद महत्वपूर्ण है। शनिवार और रविवार दो दिवसीय लाकडाउन में नगर निगम का प्रयास शहर के चप्पे-चप्पे को सैनिटाइज करने का रहेगा।

लाकडाउन में विशेष सफाई अभियान

नगर आयुक्त ने बताया लाकडाउन में पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान के साथ लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने के प्रति जागरुक किया जाएगा।प्रमुख सड़क, बाजार, धार्मिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन किया जाएगा। 35 अधिकारी, 430 कर्मचारी, 80 बैकपैक मशीन, आठ ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे मशीन तथा आठ फागिंग मशीनों को अभियान में लगाया गया है। शुक्रवार को भी नगर निगम द्वारा युद्ध स्तर पर 192 स्थलों को सैनिटाइज किया गया। इसमें सराय लवरिया, मलखान सिंह चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय सराय हकीम, रसालगंज, नगर निगम कालोनी, लोहिया नगर, शिवपुरी, धोबी घाट, मानिक चौक, नगला मसानी मदीनाबाद, सराय हकीम, सीमा फाटक से गुरुद्वारा रोड, आवास विकास, पला होली चौक, न्यू हनुमानपुरी, अांबेडकर कालोनी, पीर मट्ठा वाली गली, बी दास कंपाउंड, अवतार नगर, डोरी नगर, विकास नगर, नगला मानसिंह, कृष्ण बिहार, गांधीनगर, शिवविहार कालोनी, पंचनगरी सासनीगेट, आवास विकास कालोनी,  देहलीगेट चौराहा, खटीकन चौराहा, गुरुद्वारा रोड, ख्वाजा चौक, तुर्कमान गेट, सराय कावा, मियां की सराय, जंगलगढ़ी, ईदगाह, शाहजमाल, एडीए पुलिस चौकी, गूलर रोड, चरखवालान रोड, रिसाल सिंह नगर, हरि विलास नगर सुरक्षा विहार, व्रज विहार, पुलिस क्वार्टर सुरक्षा बिहार, दर्शन विहार कालोनी, पान वाली कोठी, बरगद हाउस, निशात अपार्टमेंट, भमोला, आलमबाग, लोको कालोनी, मुनीर अपार्टमेंट, मुल्ला वाली गली, सुरेंद्र नगर, कुलदीप विहार, किशनपुर, चंदनिया कल्याण नगर, घनश्यामपुरी, विष्णुपुरी, रामबाग, नगला तिकोना, संगम विहार, बेगम बाग, सांकेत कालोनी, सुदामापुरी, ज्ञान सरोवर, देवी नगला, क़्वार्सी, जीटी रोड ज्वालापुरी आदि हैं

chat bot
आपका साथी