PM Modi Visit in Aligarh: पीएम मोदी के कार्यक्रम में लगाई गईं चकर्ड प्लेटें, विस्‍तार से जानिए खासियतAligarh News

PM Modi Visit in Aligarh पीएम के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। बारिश और दलदल को देखते हुए कार्यक्रम परिसर में चकर्ड प्लेटें बिछाई जा रही हैं। यह अक्सर कुंभ मेले में लगती हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:36 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:36 AM (IST)
PM Modi Visit in Aligarh: पीएम मोदी के कार्यक्रम में लगाई गईं चकर्ड प्लेटें, विस्‍तार से जानिए खासियतAligarh News
पीएम के कार्यक्रम की तैयारी के बाद से बारिश भी शुरू हो गई थी।

अलीगढ़, जेएनएन। पीएम के कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता है। बारिश और दलदल को देखते हुए कार्यक्रम परिसर में चकर्ड प्लेटें बिछाई जा रही हैं। यह अक्सर कुंभ मेले में लगती हैं। इसे बिजनौर और मथुरा से मंगाया गया है। करीब तीन हजार चकर्ड प्लेंटे मंगाई गईं हैं।

यह कार्यक्रम की तैयारी

पीएम के कार्यक्रम की तैयारी के बाद से बारिश भी शुरू हो गई थी। बीच-बीच में बरसात से कार्यक्रम परिसर में दलदल हो रहा था। इससे लोगों की भीड़ एकाएक आने से दिक्कत हो जाती। इसलिए प्रशासन ने बालू डलवा दिया था। मगर, उससे बात बनती नहीं दिखी। इसलिए कुंभ मेले में लगने वालीं चकर्ड प्लेटें मंगाई गई हैं। यह प्रमुख स्थानों पर बिछाई गई हैं। अलीगढ़-पलवल मार्ग से कार्यक्रम स्थल के मुख्य मार्ग पर चकर्ड प्लेटें लगाई गई हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर दलदल है, वहां पर भी यह प्लेटें लगाई गई हैं। चकर्ड प्लेटें से दलदल में कोई दिक्कत नहीं होती है। उसपर पर फिसलन भी नहीं होती है, जिससे लोगों को चलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसे देर रात में नट-बोल्ट से कसा जा रहा था।

हेलीपैड को पालीथिन से ढका गया

कार्यक्रम स्थल के निकट तीन हेलीपैड बनाया गया है। बारिश को देखते हुए इन्हें पालीथिन से ढकवा दिया गया। इससे हेलीकाप्टर को उतरने में कोई दिक्कत न हो। हेलीपैड की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। रात में भी फोर्स तैनात रहेगी।

देररात तक बसें पहुंची

भाजपा नेता देररात तक बसों की व्यवस्थाओं में लगे हुए थे। देररात में रोडवेज की बसें शहर में पहुंच गई थीं। शाम तक ग्रामीण क्षेत्रों में भी बसें पहुंच गई थीं। हालांकि, तमाम कुछ जगहों पर बसें न पहुंचने से कार्यकर्ता परेशान थे, वो जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को फोन कर पूछ रहे थे। महानगर मंत्री संजू बजाज, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा आदि देररात तक व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे।

chat bot
आपका साथी