अलीगढ़ में ट्रैक्टर चक्की फटने से कई बच्चे घायल

उत्‍तर प्रदेश के जनप अलीगढ़ के कस्बा दादों के छर्रा रोड़ स्थित आंबेडकर पार्क के पास क्षेत्र के गांव नगला झण्डा निवासी एक युवक ट्रैक्टर चक्की से ग्रामीणों का आटा पीस रहा था। अचानक चक्की फट गई। इसके चपेट में आने से आधा दर्जन बच्चे बुरी तरह घायल हो गये।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:37 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:37 PM (IST)
अलीगढ़ में ट्रैक्टर चक्की फटने से कई बच्चे घायल
अचानक चक्की फट गई। इसके चपेट में आने से आधा दर्जन बच्चे बुरी तरह घायल हो गये।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  उत्‍तर प्रदेश के जनप अलीगढ़ के कस्बा दादों के छर्रा रोड़ स्थित आंबेडकर पार्क के पास क्षेत्र के गांव नगला झण्डा निवासी एक युवक ट्रैक्टर चक्की से ग्रामीणों का आटा पीस रहा था। अचानक चक्की फट गई। इसके चपेट में आने से आधा दर्जन बच्चे बुरी तरह घायल हो गये। सुमित व सारथी को छर्रा के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करया जहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टर ने सुमित को अलीगढ़ के लिए रेफर किया है। ग्रामीणों ने बताया कि घाटना होने के बाद ही ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया।

ऐसे हुआ हादसा

कस्बा दादों निवासी खुशबू पुत्री सतीश चन्द्र, शारथी पुत्र सतीश, अन्नू, दिव्या पुत्रियां बौबी, सुमित पुत्र रामबाबू, गांव ककराली निवासी सोमदत्त पुत्र वेद प्रकाश बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में घायल बच्चों के परिजनों ने निजी अस्पतालों में भर्ती करया है। खुशबू, अन्नू, सारथी व दिव्या को भमोरी बुजुर्ग मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सुमित व सारथी को छर्रा के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती करया जहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टर ने सुमित को अलीगढ़ के लिए रेफर किया है। ग्रामीणों ने बताया कि घाटना होने के बाद ही ट्रैक्टर चालक वहां से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे ले लिया है।

 एंबुलेंस ढो रहे सवारियां

लोधा:खेरेश्वर चौराहे पर बुधवार शाम को रोजाना की तरह जाम लग गया जिसमें एक निजी एंबुलेंस फंसी रही और लाल नीली लाइट के अलावा हूटर वाहन चालकों की धड़कन बढा रहा था मौके पर रोरावर पुलिस को होना था मगर जाम के चलते लोधा पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस देखकर जाम खुलवाने की कोशिश की और जब एंबुलेंस में झांककर देखा तो भौचक्के रह गये एंबुलेंस में मरीज नहीं बल्कि सवारियों से खचाखच भरी थी एंबुलेंस कर्मी भी पुलिस की नजरें देख हड़बड़ाता हुआ उल्टा सीधा एंबुलेंस लेकर रफू चक्कर हो गया।

chat bot
आपका साथी